संयुक्त राष्ट्र में सुषमा स्वराज का भाषण आज, देंगी 'करारा जवाब'

नई दिल्ली। आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगी। हाल ही में उरी में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका होने के बाद सभी की नजरें सुषमा स्वराज पर है कि आखिर वह संयुक्त राष्ट्र में क्या कहेंगी। माना जा रहा है कि सुषमा स्वराज पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं।

sushma

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नवाज शरीफ ने अपने पूरे भाषण को कश्मीर पर केंद्रित रखा था। उम्मीद जताई जा रही है कि सुषमा स्वराज का संबोधन पूरी तरह से आतंकवाद पर केन्द्रित होगा। अपने संबोधन में जहां वह एक ओर नवाज शरीफ को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं, वहीं संयुक्त राष्ट्र से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला आतंकवाद को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग भी कर सकती हैं।

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण में नवाज शरीफ ने कहा था कि भारत कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है, जिससे कश्मीरियों पर अत्याचार हो रहा है। शरीफ के भाषण के बाद भारत ने 'जवाब के अधिकार' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान को 'आतंकवाद का गढ़' बताया था और कहा था कि आतंकवाद मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन है।

सुषमा स्वराज शनिवार दोपहर को संयुक्त राष्ट्र पहुंच चुकी हैं। सुषमा स्वराज के वहां पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट करके कहा था- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज न्यूयॉर्क पहुंचीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+