कौन हैं ललित मोदी, जिनकी मदद करना सुषमा को पड़ा भारी?
नई दिल्ली। आज भारत की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज को लेकर विपक्ष हाय-तौबा मचा रहा है क्योंकि उन्होंने ईडी आरोपी ललित मोदी की मदद की है। ललित मोदी कभी क्रिकेट और बीसीसाई के लिए पैसा उगाने की जिंदा मशीन कहे जाते थे. लेकिन आज उनपर ईडी ने पचास घपले के आरोप लगाये हैं, जिसके चलते वो आज वतन छोड़कर लंदन में हैं।
कल तक क्रिकेट के वार्ममैन कहे जाने वाले मोदी आज देश के लिए भगौड़ा साबित हो सके हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट को ग्लैमर और रोमांच का जामा पहनाने वाले ललित मोदी के साथ राजनेता कभी फोटो खिंचवाना सम्मान की बात मानते थे लेकिन आज सुषमा स्वराज को उनकी मदद करना भारी पड़ गया है।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी चर्चा में हैं। अंग्रेजी चैनल ने दावा किया है कि भारत से भगौड़ा साबित हो चुके ललित मोदी के ब्रिटेन से निकलने में सुषमा ने निजी तौर पर मदद करने कोशिश की थी। चैनल ने दावा किया है कि उसके पास इस बात से सबंधित कागज और ईमेल है।
जिस पर सुषमा स्वराज ने सफाई दी है कि मोदी ने उनसे फोन पर कहा था कि उनकी बीवी को कैंसर है, जिसके इलाज के लिए उन्हें एक पेज पर साइन करने के लिए पुर्तगाल जाना है लेकिन ब्रिटेन से निकलना उनके लिए आसान नहीं है, इसलिए मानवीय कल्याण और इंसानियत के खातिर सुषमा स्वराज ने मोदी की मदद की थी।
आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं ललित मोदी कैसे और क्यों फंसे आईडी विवाद पर और क्यों हुए भगौड़ा साबित..

थरूर से पंगा लेना पड़ा महंगा
झगड़ा तब शुरू हुआ जब ललित मोदी ने आईपीएल 3 के दौरान ट्विट किया कि कैबिनेट मिनिस्टर शशि थरूर कोच्ची टीम की खरीद-फरोख्त के लिए उन पर दवाब डाल रहे हैं। वजह है उनकी तत्कालीन प्रेमिका और मौजूदा दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर जो कि कोच्ची टीम को खरीदना चाहती थीं। थरूर ने उन्हें आगे कर के खुद टीम पर पैसा लगा रहे थे। मीडिया में लीक होने के बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी जिसने बीसीसीआई के टेबल से लेकर दिल्ली की संसद को हिला कर दिया। थरूर कुर्सी से गये और मोदी बीसीसीआई से। थरूर ने तो बाद में सुनंदा से शादी कर ली लेकिन ललित मोदी का सबकुछ खत्म हो गया उन्हें क्रिकेट, आईपीएल और भारत को भी छोड़कर जाना पड़ा।

श्रीनिवासन ने मोदी के खिलाफ करायी एफआईआर
उसके बाद बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन ने इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ़ चेन्नई में एक शिकायत दर्ज करवायी। श्रीनिवासन ने कहा था उन्हें लगातार मोदी के खिलाफ गणमान्य लोगों से शिकायतें मिल रही थी जिसमें लेन-देन में आर्थिक अनिमितताओं, पैसे के गलत इस्तेमाल से जुड़ी बातें थीं। अब ये पुलिस का काम है कि इस पर कार्रवाई करे। हमने अपनी शिकायत में ढेर सारे दस्तावेज़ भी संगलग्न किए हैं जिनके माध्यम से हमने ऐसी बातों को उजागर गिया है जिससे पता चले कि आईपीसी की धाराओं का कैसे उल्लंघन किया गया?

मोदी ने मांग कानूनी मदद
श्रीनिवासन की शिकायत के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने बम्बई उच्च न्यायालय से मदद मांगी लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गयी जिसके बाद मोदी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुशासनात्मक समिति को फिर से गठित करने संबंधी याचिका दायर की थी।

मोदी ने किया था विरोध
बीसीसीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर मोदी के खिलाफ सुनवाई के लिए अनुशासनात्मक समिति का गठन किया था लेकिन मोदी ने यह कहते हुए इस समिति के फिर से गठन की मांग की थी कि समिति में अरुण जेटली और आईपीएल कमिश्नर चिरायु अमीन को शामिल नहीं किया जाए।

जेटली और अमीन पर लगाया आरोप
मोदी ने दलील दी थी कि अमीन और जेटली उनके प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। इस संबंध में मोदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बम्बई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह और न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने साफ कर दिया था कि समिति में बदलाव की मोदी की मांग नहीं मानी जा सकती।

ललित मोदी की सदस्यता खत्म
25 सितंबर 2013 को एक ऐतिहासिक फैसले के तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की सदस्यता को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। मोदी के खिलाफ अनुशासनहीनता और अनियमितता के आरोप साबित हुए और उसके बाद मोदी को भगौड़ा साबित कर दिया गया।

सुषमा स्वराज ने की मोदी की मदद
भारत की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज को लेकर विपक्ष हाय-तौबा मचा रहा है क्योंकि उन्होंने ईडी आरोपी ललित मोदी की मदद की है। ललित मोदी कभी क्रिकेट और बीसीसाई के लिए पैसा उगाने की जिंदा मशीन कहे जाते थे. लेकिन आज उनपर ईडी ने पचास घपले के आरोप लगाये हैं, जिसके चलते वो आज वतन छोड़कर लंदन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications