डरी पाकिस्तानी लड़कियों से बोलीं सुषमा स्वराज, बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं
नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चंड़ीगढ़ आए 19 लड़कियों के दल की चिंता सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ गई तो सुषमा ने खुद मामले का संज्ञान लिया। सुरक्षा का भरोसा देते हुए सुषमा ने दल की मुखिया से जो कहा, उसे सुन उनकी पलकें भीग गईं।

19 लड़कियों का एक दल 19 सितंबर को पाकिस्तान से भारत आया। 19 लड़कियों को चंड़ीगढ़ में ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट में हिस्सा लेना था। ये सभी बहुत खुश थीं लेकिन 29 सितंबर को भारत के पाक के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। दोनों देशों की मीडिया में जंग की बातें होने लगीं।
जब पाकिस्तान नें इन लड़कियों के परिवार वालों ने दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव की खबरें देखीं तो अपनी बेटियों को लेकर उनके चिंता तक होने लगी और लगातार इनके पास पाकिस्तान से फोन आने लगे कि सब खैरियत तो है, कहीं कोई परेशानी तो नहीं।
इस सबसे ये लड़कियां भी घबरा गईं। ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट के आयोजकों ने इन पाकिस्तानी दल की सुरक्षा बढ़ा दी तो ये लड़कियां और भी डर गईं। इस दल ने तय कार्यक्रम को बदलते हुए 4 अक्टूबर को वापस पाकिस्तान जाने का फैसला किया।
आलिया ने की सुषमा स्वराज से बात
दल का प्रतिनिधित्व कर रही 19 साल की आलिया हैदर, जोकि दोनों देशों में दोस्ती की पहल 'आगाज-ए-दोस्ती' की संस्थापक भी हैं, ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की। उन्होंने सुषमा से हिफाजत से साथ उनकी पाकिस्तान वापसी की दरख्वास्त की।
आलिया को सुषमा ने जंग की आंशकाओं से बेफिक्र रहने और वो जब चाहेंगी उनकी पाकिस्तान वापसी की बात कही तो आलिया उनका ये दोस्ताना बर्ताव देख भावुक हो गईं।
आलिया ने ट्विटर के जरिए सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया, उन्होंने लिखा कि मैं सुषमा जी के प्यार से अभिभूत हूं। उन्होंने हमारी हिफाजत के साथ वापसी का भरोसा दिया है।
'आपकी बेटी हूं तो और क्या चाहिए'
इसके बाद सुषमा स्वराज ने इस ट्वीट का जो जवाब दिया वो ना सिर्फ आलिया बल्कि भारत-पाक के उन लोगों की भी आंखें भिगो गया, जो पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों की तरफ से बस जंग और बमों की बात सुन-सुनकर परेशान हो रहे थे।
सुषमा ने आलिया के ट्वीट का जवाब देते हुआ कहा कहा, आलिया मैं तुम्हारे बारे में चिंतित थी, क्योंकि बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं ना।
इसके बाद आज सुबह पाकिस्तान पहुंचने के बाद आलिया ने ट्वीट कर बताया कि वो खैरियत से पाकिस्तान पहुंच गई हैं। उन्होंने सुषमा के ट्वीट को लेकर एक ट्वीट भी किया। आलिया ने लिखा, आपकी बेटी होने का सर्फ हासिल है और क्या चाहिए।
पाकिस्तान से आई इस दल को ग्लोबल यूथ आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया। इरोम शर्मिला ने आलिया को ये अवार्ड दिया। दल की दूसरी लड़कियों ने भी हिन्दुस्तानियों की मेहमांनवाजी के खूब तारीफें की और उम्मीद जताई कि दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते बेहतर होंगे।
-
IPL के चक्कर में गंवाया करियर! PSL बीच में छोड़ने पर KKR के खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, क्या है मामला? -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications