सुषमा स्वराज की पहल से पाकिस्तान के 'दिल' का होगा भारत में इलाज

नई दिल्ली। सुषमा स्वराज का राजनीतिक और मानवीय स्वभाव में फर्क देखिए। हाल ही में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की दहशतगर्दी को लेकर लताड़ लगाई थीं। वहीं, बुधवार को पाकिस्तान की महिला ने अपनी बेटी के इलाज के लिए भारत के विदेश मंत्रालय से से वीजा की गुहार लगाई तो सुषमा स्वराज ने तुरंत उसकी मदद कर दी।

सुषमा की पहल से पाकिस्तान के 'दिल' का होगा भारत में इलाज

पाकिस्तान के कराची की रहने वाली निदा शोएब ने अपनी बेटी के इलाज के लिए ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई। निदा ने ट्वीट कर कहा, 'सुषमा स्वराज मैम, मेरी बेटी को ऑपन हार्ट सर्जरी की जरूरत है, मैंने अगस्त में वीजा के लिए अप्लाए किया था, जो अभी भी प्रोसेस में है। प्लीज मदद कीजिए, आपकी शुक्रगुजार रहूंगी'। इस ट्वीट के बाद सुषमा ने तुरंत जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'हां, हम आपकी सात वर्षीय बेटी की 'ओपन हार्ट सर्जरी' के लिए वीजा दे रहे हैं। हम उसके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

पाकिस्तान

बच्ची की मां निदा के अनुसार, उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है और वह सामान्य काम भी नहीं कर पा रही है। निदा की बेटी का इलाज नोएडा के जेपी अस्पताल में होगा।

यह पहला मौका नहीं है, जब विदेश मंत्री ने अपने उदार स्वाभाव का परिचय देते हुए किसी पाकिस्तान मरीज की मदद की है। इससे पहले भी कई बार सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के लोग जो भारत में इलाज के लिए आना चाहते हैं, उनकी मदद करती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+