सुषमा स्वराज के ट्विटर पर लाखों फॉलोअर, लेकिन कभी किसी को नहीं किया फॉलो
नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेताओं में से एक सुषमा स्वराज का निधन मंगलवार की शाम कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। ट्विटर पर सुषमा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत 1 करोड़ 32 लाख लोग फॉलो करते है। लेकिन वो खुद किसी को भी ट्विटर पर फॉलो नहीं करती थी। एक बार सुनने में ये अजीब लगेगा, लेकिन उनके ट्विटर अकाउंट को देखने पर ये चौंकाने वाली जानकारी मिलती है।

सुषमा ट्विवटर पर किसी को नहीं करती थी फॉलो
सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती थीं। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भारतीयों की मदद के लिए बेहतरीन तरीके से किया। उनकी अनूठी शैली ने उनके बाद विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर को उनकी इस अप्रोच को फॉलो करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इराक में फंसी नर्सों की सुरक्षित स लेकर कई वीजा या यात्रा-संबंधी मुद्दों का सामना करने वाले भारतीयों की मदद करने के लिए सुषमा ने विदेश मंत्री रहते हुए पूरी तत्परता दिखाई।

विदेश मंत्री के तौैर किए ये काम
उनके विदेश मंत्री के तौर पर कार्यकाल में साल 2018 में पाकिस्तान की जेल में कैद हामिद अंसारी की भारत वापसी और 2015 में यमन से भारतीय नगारिकों को सुरक्षित वापस निकालना काफी चर्चाओं में रहा। साल 2015 में युद्धग्रस्त इराक में फंसे भारतीयों को भी उन्होंने सुरक्षित वापस निकाला था।

ट्विवटर में कितने फॉलोअर
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विटर पर 1 करोड़ 32 लाख फॉलो करते हैं। उनकी प्रोफाइल पर नजर डालने पर पता चलता है कि कई नामी लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन सुषमा स्वराज उनमें से किसी को फॉलो नहीं करती। यहां तक वो अपनी पार्टी बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फॉलो नहीं करती है। उन्होंने धारा 370 को हटाने को लेकर आखिरी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि प्रधानमंत्री जी आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।

पंचतत्व में हुई विलीन
बुधवार शाम को दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। सुषमा स्वराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली और हरियाणा में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सुषमा का मंगलवार को हुआ निधन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सुषमा स्वराज देश की दूसरी महिला विदेश मंत्री थीं। सुषमा स्वराज को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही देर बार उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। सुषमा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके कारण ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से मना कर दिया था।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications