प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से विदेश नीति नई उंचाई पर पहुंची-सुषमा स्वराज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर लोकसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं ने देश को नई उंचाईयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रियों के दौरों से भारत में बड़ी निवेश के द्वार खुले हैं।

सुषमा स्वराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री ने हिंदी में सबोधन देकर भारत की साख का बढ़ाया है। सुषमा स्वराज के भाषण के मुख्य अंश-
- विदेशो में पीएम ने राष्ट्रहित के मुद्दों को उठाया।
- पीएम के विदेश यात्राओं के दौरान योग को भी नई उचाई हासिल हुई।
- ऑस्ट्रेलिया और चीन के प्रधानमंत्रियों का भारत का दौरा सम्मान की बात
- प्रधानमंत्री ने 45 अंतर्राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर भारत के लिए निवेश के नए रास्ते खोले हैं।
- प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से विदेशों में रह रहे भारतीयों में नई उर्जा का संचार हुआ है।
- भारत को लेकर विदेशों में लोगों की सोच बदली है।
- वैश्विक मंच पर भारत की नीतिओं की सराहना हो रही है।
- चीन के साथ संबंधों में मजबूती आयी है।
- प्रधानमंत्री ने कालाधन के मामले को अंतर्राष्ट्रीय मंच उठाकर काले धन के प्रति देश की प्रतिबद्धता को जाहिर किया है।
- अमेरिका, जापान, चीन भारत में बड़े निवेश के लिए राजी हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications