इंडिया-यूएस फोरम में सुषमा का पाक पर वार, बोलीं- दुनिया देख रही करतूतें

इंडिया-यूएस फोरम में सुषमा का पाक पर वार, बोलीं-दुनिया देख रही करतूतें

नई दिल्ली। दिल्ली में इंडिया-यूएस फोरम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद को शरण देने के लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ सीमापार से संचालित आतंकवादी गतिविधियं को वैश्विक चुनौती के तौर पर स्वीकार कर लिया गया है और इससे मुकाबला करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ रहा है।

Sushma Swaraj at India-US forum in Delhi

Recommended Video

    Sushma Swaraj target Pakistan in India-US Forum । वनइंडिया हिंदी

    भारत में आतंकी घटनाओं के लिए पाकिस्तान का नाम लिए बिना स्वराज ने कहा कि केवल एक देश को छोड़कर हमारी नीति 'पड़ोसी पहले' की रही है। दक्षिण चीन की ओर इशारा करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति आज के समय में दुनिया के सामने पेश आ रही मुख्य चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था बरकरार रखने के लिए साथ खड़े हैं, जिससे सभी देश लाभान्वित हुए हैं।

    विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साझा संदेशों का पालन करना चाहिए। बैठक में सुषमा स्वराज ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत होती स्थिति और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का भी जिक्र किया। सुषमा ने कहा कि भारत विदेशी निवेशकों ने भारत पर भरोसा किया है उन्होंने बताया कि पिछले साल भारत में कुल 60 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेश निवेश आया।

    सुषमा ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिक न हटाए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय खासतौर पर अमेरिका को अफगानिस्तान में बने रहना चाहिए और वहां से अपनी सेना नहीं हटानी चाहिए ताकि पिछले 16 साल से जो सुधार हुआ है वो खत्म ना हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+