सुषमा स्वराज की किडनी फेल, एम्स में हुईं भर्ती
संसद की कार्यवाही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हिस्सा नहीं लेगी। शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले सुषमा को किडनी फेल होने की वजह से एम्स मे भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हिस्सा नहीं लेगी। शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले सुषमा को किडनी फेल होने की वजह से एम्स मे भर्ती कराया गया है।

विदेश मंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। सुषमा ने ट्वीट किया, 'मैं किडनी फेल होने की वजह से एम्स में भर्ती हूं। फिलहाल डाइलेसिस पर हूं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण सब अच्छा करेंगे।'
गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।
उन्हें कुछ दिन पहले भी एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबियत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
सुषमा स्वराज को इससे पहले 25 अक्टूबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। वे डायबिटीज की बीमारी से भी पीड़ित हैं।
आपको बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं। बात चाहे पाकिस्तानी लड़की को पढ़ाई के लिए भारत का वीजा दिलाने की हो या सऊदी में फंसे भारतीयों को मदद का भरोसा देने की हो, कई मुद्दों को सुषमा ने ट्विटर पर ही हल किया है।
आज से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। नोटबंदी के फैसले के बाद संसद में इस मुद्दे को लेकर काफी हंगामा हो सकता है। हालांकि प्रधानमंत्री ने सभी दलों से साथ आने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications