'नमो' के नाम पर 'सुमो' का आडवाणी पर हमला, मंत्री पद मुर्दा राजनीति में जान भर देता है

पटना। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी (नमो) को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आडवाणी देश की मन:स्थिति समझने में विफल रहे हैं। मोदी ने एक सोशल साइट पर लिखा कि आडवाणी जी ने प्रधानमंत्री प्रत्याशी के तौर पर जैसे अटल बिहारी वाजपेयी का नाम आगे बढ़ाया था, अब उन्हें नरेन्द्र मोदी के लिए ऐसा करना चाहिए।

उन्होंने लिखा है कि राजनीति ही एकमात्र ऐसा पेशा है, जिसमें अंतिम समय तक लोग अपेक्षा करते हैं। मंत्रिपद मुर्दा राजनीति में भी जीवन भर देता है। गौरतलब है कि मोदी को आडवाणी का समर्थक माना जाता रहा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिल्ली में दिनभर मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के नाम पर आडवाणी को मनाने का प्रयास चलता रहा।

Former Bihar deputy CM Sushil Kumar Modi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आडवरणी से मुलाकात की थी। पिछले महीने बोधगया में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नरेन्द्र मोदी को अगले चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का एक प्रस्ताव पास कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। मालूम हो कि नरेन्द्र मोदी को भाजपा चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ही बिहार में जद (यू) के साथ 17 सालों से चल रहा भाजपा का गठबंधन टूटा था। इसके बाद बिहार में भाजपा के सभी नेता नरेन्द्र मोदी को लेकर हमलावर हो गए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+