Sushil Modi: नीतीश से भी अमीर बिहार के दिग्गज नेता, ट्रेन में लेडी प्रोफेसर से प्यार, कितनी संपत्ति के मालिक
बीजेपी के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी करीब 34 साल से राजनीति में सक्रिय रहे। पहली बार 1990 में उन्होंने पटना सेंट्रल से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। तीन दशक तक बिहार और उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने वाले बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता सुशील मोदी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटों के अलावा भरपूर संपत्ति है।
बिहार के दिग्गज नेता सुशील मोदी भारतीय जनता पार्टी के मजबूत नेताओं में से एक थे। उन्होंने सक्रिय राजनीति में रहते हुए बिहार के बड़े भ्रष्टाचार के पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई। सुशील मोदी बीजेपी के आरएसएस कैडर आने वाले नेता थे, जो संगठनात्मक प्रबंधन में काफी माहिर थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सुशील कुमार मोदी की पहचान एक जुझारू नेता के रूप में की जाती है।

34 वर्ष से राजनीति में सक्रिय
सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक करियर की बात करें तो 1990 में पहली बार पटना सेंट्रल से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 2004 में वो भागलपुर सीट से लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुने गए। लेकिन 2005 में एनडीए की सरकार बनने के बाद सुशील कुमार मोदी को बिहार विधान मंडल दल का नेता चुना गया तो उन्होंने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया। वहीं, 2012 विधान परिषद सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए। इसके बाद सुशील कुमार मोदी को 2018 में राज्यसभा भेजा गया।
सुशील मोदी ने लोकसभा, विधानसभा के दोनों सदनों बनाई जगह
लालू प्रसाद यादव के बाद सुशील मोदी बिहार के एकमात्र नेता हैं, जिन्हें राज्यसभा, लोकसभा, बिहार विधान परिषद और बिहार विधान सभा के सदस्य रहने की उपलब्धि प्राप्त है। 2017 में नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए र इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ सुशील मोदी को माना गया था।
कैंसर के बावजूद पार्टी के लिए किया काम
सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे। लेकिन काफी दिन तक उन्होंने पार्टी संगठन के शीर्ष नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। बीमारी के बावजूद वे पार्टी संगठन के लिए काम करते रहे। गले में खराश की जांच कराने पर उन्हें कैंसर का पता चला। इलाज के बाद जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था, तो उन्होंने पार्टी की इसकी जानकारी दी थी। एक्स पर करीब तीन महीने पहले एक पोस्ट में उन्होंने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए काम ना करने की असमर्थता जताई थी।
परिवार में कौन- कौन
सुशील मोदी के निजी जीवन की बात करें तो उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। पत्नी का नाम डॉ जेसी है, जो ईसाई धर्म से हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। जेसी और सुशील मोदी की मुलाकात ट्रेन में हुई थी। जेसी पेशे से प्रोफेसर हैं और पटना विश्वविद्यालय के वीमेन्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्राचार्य पर पर हैं। सुशील मोदी और जेसी के दो बेटे हैं। एक का नाम उत्कर्ष तथागत और दूसरे का अक्षय अमृतांक्षु है। दोनों ही बेटे राजनीतिक से दूर रहते हैं।
सुशील मोदी की कितनी संपत्ति?
माय नेता इंफो के मुताबिक सुशील कुमार मोदी के पास 5 करोड़ की संपत्ति है। वे अपने पास कैश कम रखते थे। मौजूदा समय में उनके पास 42 हजार रुपए कैश है। उन्होंने 57470 रुपए की एक एलआईसी इंश्यरेंस पॉलिशी खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास 5 लाख का सोना था। जबकि उनके बेटों के पास कुल मिलाकर 21 लाख का सोना है। 2019 में चुनाव आयोग को दिए अपने एक हलफनामे में उन्होंने ईसीआई को बताया कि नोएडा में उन्होंने 29 लाख का एक फ्लैट खरीदा था। जबकि उन पर 2019 में 17 लाख का लोन था।












Click it and Unblock the Notifications