झड़प, हंगामा और हाथापाई के बीच तेलंगाना बिल राज्यसभा में पेश

सुशील कुमार शिंदे ने जब आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक को सदन में चर्चा के लिए रखा उस समय तेदेपा, तृणमूल, शिवसेना सहित विभिन्न दलों के सदस्य आसन के समक्ष आकर बैनर और तख्तियां दिखाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इनमें से कई सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए शिंदे की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। लेकिन प्रमोद तिवारी सहित सत्तापक्ष के कई सदस्यों ने शिंदे को चारों ओर से घेर रखा था। वहीं बिल का विरोध कर रहे सीमांध्र के सांसदों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को भी सदन में नहीं बोलने दिया।
अरुण जेटली ने सदन में बिल को असंवैधानिक बताते हुए इसका विरोध किया। हंगामा बढ़ता देख सदन में मार्शल बुलाने पड़े। सीमांध्र के सांसद बिल को असंवैधानिक बता रहे हैं। दूसरी तरफ पीएम मनमोहन सिंह ने कहा है कि वह वादे के मुताबिक गैर तेलंगाना क्षेत्र सीमांध्र को आर्थिक पैकेज देंगे। पोलावरम सिचाई परियोजना में भी सीमांध्र को बराबर की हिस्सेदारी दी जाएगी। गतिरोध के चलते बुधवार को बिल राज्यसभा में पेश नहीं हो सका था।












Click it and Unblock the Notifications