कश्मीर सिर्फ भारत-पाक के बीच का मसला, तीसरे की दखलअंजादी बर्दाश्त नहीं: शिंदे
नयी
दिल्ली। जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान अमेरिका की दखलअंदाजी चाहता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वो कश्मीर के मसले को सुलझाने के लिए अमेरिका से मदद का अनुरोध कर सकते है। नवाज की इस दलील पर भारत में राजनीतिक सहगर्मियां बढ़ गई है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मसले के समाधान में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं हो सकती। id="toptextpromo">ये
मसला दोनों देशों के बीच का है। ऐसे में किसी तीसरे देश की सहायता लेना सही नहीं है। शिंदे ने कहा कि कश्मीर के मसले पर भारत का रुख पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से ही स्पष्ट है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मसला है और इसको सुलझाने में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं हो सकती। नवाज शरीफ के बयान के विरोध में अमेरिका से भी स्पष्ठ कर दिया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर मु्द्दे को लेकर वो कोई दखलअंजादी नहीं करेंगे, क्योंकि ये मसला उनदोनों देशों का है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान सीमा की ओर से हो रही गोलीबारी और सीजफायर के उल्लघंन के बाद कल सीमा का दौरा करेंगे। जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर का दौरा करने के साथ ही शिंदे सीमा सुरक्षा पर सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा भी करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications