शिंदे का घटिया बयान, अगर IM मेरे कहने पर चलता तो देश में और दंगे होते

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में रैली के दौरान मोदी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उनके पीछे सीबीआई को लगाने वाले इंडियन मुजाहिद्दीन को संरक्षण दे रहे हैं। इन्हीं संगीन आरोपों को जवाब देते हुए सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अगर इंडियन मुजहादीन हमारे कहने से चलता तो इस देश में कई दंगे-फंसाद होते पता नहीं ये बातें मोदी जी के दिमाग में कैसी आईं।
वहीं सीबीआई के गलत इस्तेमाल की बात पर जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ऐसे ही बयान देते रहते हैं. हम पहले ही कह चुके हैं कि सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था है। वो सरकार के मातहत ही काम करती है। जब बीजेपी सत्ता में थी तब सीबीआई उनके अंदर थी।
आज हमारे अंदर है। मालूम हो कि बहराइच में नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मेरा मानना है कि अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी, बसपा एवं कांग्रेस की तिकड़ी चुनाव मैदान में नहीं होगी। मुझे लगता है कि अगले चुनाव में सीबीआई और इंडियन मुजाहिदीन होंगे। वे चुनाव का ध्यान रखेंगे, ताकि कांग्रेस के किले को बचाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications