सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर सस्पेंस बरकार, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बाद जिगरी दोस्त सिद्धार्थ पिटानी से पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर सस्पेंस बरकार, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बाद जिगरी दोस्त सिद्धार्थ पिटानी से पूछताछ

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने न केवल उनके परिवार और उनके करोड़ों फैंस को सदमें में डाल दिया है बल्कि उनकीमौत ने बॉलीवुड में एक बहस को शुरू कर दिया है। सुशांत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस मामले में सलमान खान, एकता कपूर , करण जौहर और रिया कपूर समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अब तक सुशांत की मौत की वजहों को पता लगाने में जुटी है। पुलिस के हाथ अब तक कोई खास सबूत हाथ नहीं लगे हैं। मुंबई पुलिस को अब सुशांत की फॉरेंसिंक रिपोर्ट का इंतजार है।

 सुशांत के जिगरी दोस्त से पूछताछ

सुशांत के जिगरी दोस्त से पूछताछ

सुशांत के खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस उनके परिवार, उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ-साथ उनके साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की तो आज पुलिस ने सुशांत के जिगरी दोस्त सिद्धार्थ पिटानी से पूछताछ की है। इससे पहले पुलिस ने सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा से भी पूछताछ की है। पुलिस ने सिद्धार्थ का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत और सिद्धार्थ साथ में एक ही फ्लैट में रहते थे।

 रिया से 9 घंटे तक चली थी पूछताछ

रिया से 9 घंटे तक चली थी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत ने मरने से पहले रिया को आखिरी कॉल किया था। पुलिस ने रिया से गुरुवार को 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की, जिसमें पुलिस ने रिया का स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया। पुलिस ने उनके और सुशांत के रिश्तों को लेकर कई सवाल किए। वहीं रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत के करीबी दोस्त मुकेश छाबड़ा, उनकी पीआर गतिविधियों को हैंडल करने वालीं राधिका निहलानी और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से भी मुंबई पुलिस ने पूछताछ कर उनके बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं।

सुशांत की क्लोज फ्रेंड ने किया खुलासा

सुशांत की क्लोज फ्रेंड ने किया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त और एमटीवी वीजे अर्चना अदलखा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है। अर्चना ने सुशांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि जब वो पहली बार सुशांत से मिली थी तो उनके बीच में सुसाइट को लेकर बात हुई थी। अर्चना ने लिखा है कि उनकी पहली मुलाकात सुशांत के बांद्रा वाले फ्लैट पर हुई थी, जहां दोनों ने बालकनी में खड़े होकर खुदकुशी को लेकर बात की थी। आपको बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+