सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई के साथ तस्वीर साझा कर लिखा भावुक मैसेज, काश मैं आखिरी बार...
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन उन्हें भूल पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। सुशांत सिंह के परिवार वालों के लिए सुशांत का जाना उनके जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी है और परिवार के लोग अब भी इस त्रासदी से बाहर नहीं आ सके हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए अपने भाई को याद किया और भावुक बात लिखी है।
Recommended Video

भावुक हुईं श्वेता
श्वेता सिंह ने सुशांत के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि काश, मैं एक बार फिर से तुम्हें थाम पाती। तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्वेता सुशांत के साथ पोज दे रही हैं, दोनों भाई-बहन तस्वीर में काफी खुश दिख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। हाल ही में श्वेता ने सुशांत की याद में एक खास वीडियो साझा किया था, जिसमे उन्होंने लिखा था, मेरा हमेशा का सितारा। एक ऐसा दर्द जो मेरे लिए बेशकीमती है, बेहद करीब है कि इसकी दुनिया में कोई कीमत नहीं हो सकती है। यह जख्म इतना गहरा है, इतना मुश्किल है, जिसे कभी साझा नहीं किया जा सकता है।

तुम्हें गए एक महीना हो गया
इससे पहले श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'हमें छोड़कर गए तुम्हें एक महीना हो गया है... लेकिन अब भी तुम्हारी मौजूदगी मजबूती के साथ महसूस की जा सकती है। लव यू भाई। उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा खुश रहो।' इससे पहले एक में उन्होंने लिखा था, 'आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और सपोर्ट दिखाया है, उसे देखकर हम अभिभूत हैं। इस मुश्किल वक्त में सबने हमारे परिवार को ताकत दी और हमारा ख्याल रखा। इस सबके लिए शुक्रिया कहना भी कम है। भगवान और उनके न्याय पर भरोसा रखिए। साथ ही प्रार्थना करते रहिए।'
श्वेता ने एक वीडियो भी शेयर किया
बता दें श्वेता अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। सुशांत की मौत के बाद आनन-फानन में वो भारत आईं और बिहार पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने सुशांत के अस्थि विसर्जन की फोटो डाली और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया था। अब वो फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर श्वेता ने अपने भाई सुशांत की याद में एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- मेरा सबसे प्यारा बेबी, जिसकी आंखें सपनों से भरी थीं। 3.25 मिनट के इस वीडियो में सुशांत कहीं मस्ती करते दिखाए गए हैं, तो कहीं मूवी में काम करते।

14 जून को हुआ था सुशांत का निधन
गौरतलब है कि सुशांत बीते महीने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का असल कारण पता चल सके। वहीं उनकी मौत का कारण asphyxia बताया गया है। इसका मतलब ये है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने के कारण उनकी मौत हुई है। मुंबई पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। बेशक पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने की वजह से हुई है, लेकिन अभी तक उनकी मौत का असल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुशांत के जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications