सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर की एक्‍टर की आखिरी पोस्‍ट,लिखी ये भावुक पोस्‍ट

मुंबई, अप्रैल 26: बॉलीवुड के दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत बहन श्‍वेता सिंह ने अपने भाई की याद में एक पोस्‍ट साझा किया है। इस पोस्‍ट में सुशांत की बहन ने एक्‍टर के आखिरी इंस्‍टग्राम पोस्‍ट को शेयर किया है। मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट था। अपने भाई की याद में श्‍वेता ने इस पोस्‍ट के जरिए अपने दिल का दर्द बयां किया है। आइए जानते है इस पोस्‍ट में आखिर में ऐसा क्‍या था?

ssr

बता दें एक्‍टर सुशांत ने बहुत कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। उनकी बड़ी बहनों और पापा ने ही सुशांत की परवरिश की। सुशांत अपनी मां के बेहद करीब थे। अपनी आखिरी पोस्‍ट में सुशांत ने अपनी मां के साथ कोलाज में एक तस्वीर शेयर की थी। जिसे उनकी बड़ी बहन श्‍वेता ने शेयर किया है।

pic

श्वेता ने भाई की आखिरी पोस्‍ट की ये फोटो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा 'भाई का आखिरी पोस्ट, मेरे दिल दर्द से भर जाता है कि जब मुझे ये एहसास होता है कि मैं तुम्हें कभी असलियत में नहीं देख पाऊंगी। किस तरह दर्द आपको कई टुकड़ों में तोड़ देता है! हम जितना उन टुकड़ों को संभालने और वापस बनाने की कोशिश करते हैं, उतना ही लगता है कि ये नामुमकिन काम है।'

बता दें सुशांत ने अपनी मां के साथ अपन फोटो का ये कोलाज शेयर किया था सुशांत सिंह राजपूम 16 जून की सुबह अपने कमरे में पंखे से लटके मिले थे और उसके पहले 3 जून 2020 को सुशांत ने अपनी मां को याद करते हुए ये पोस्ट शेयर की थी। इसके 11 दिनों बाद ही वो हम सब को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+