SSR Case: ऐम्बुलेंस अटेंडेंट का दावा- पीली पड़ी थी सुशांत की डेडबॉडी, शरीर पर थे चोट के निशान

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई कर रही हैं, तो वहीं इस केस को लेकर मुंबई पुलिस भी सवालों के घेरे में हैं, बिहार पुलिस ने पहले ही मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग ना करने और विघ्न डालने का आरोप लगाया हुआ है तो वहीं अब बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार भी इस केस को लेकर आमने-सामने हैं, इसी बीच सुशांत की डेडबॉडी लाने वाली ऐम्बुलेंस के अटेंडेंट का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।

पीली पड़ी थी सुशांत की डेडबॉडी:

पीली पड़ी थी सुशांत की डेडबॉडी:

टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक ऐम्बुलेंस के अटेंडेंट ने कहा कि वो पहले भी कई सुसाइड करने वालों का शव देख चुका है लेकिन सुशांत की डेडबॉडी थोड़ी अलग से थी, वो जब कमरे में गया तो उसने देखा कि सुशांत के पैर मुड़े हुए थे और बॉडी पीली पड़ गई थी, यहां तक कि उसने बोला कि सुशांत के पैर पर चोटों के निशान भी थे, आम तौर पर आत्महत्या के तुरंत बाद किसी का शव पीला नहीं पड़ता है।

फरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया-दम घुटने से ही हुई एक्टर की मौत

हालांकि फरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत दम घुटने से ही हुई है, एक्टर की हाईट 5 फीट 10 ईंच थी और छत के हाईट 5 फीट 11 ईंच थी, ऐसे में संभव है कि सुशांत ने जब फांसी लगाई तो उनके पैरों और उनके पलंग के बीच में काफी कम दूरी होने के कारण पैर में चोट आई हो, हालांकि रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सुशांत के गले पर उसी हरे कपड़े के निशान थे, जिस कपड़े से उन्होंने फांसी लगाई है और उनके नाखूनों से भी कुछ नहीं मिला।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: KK Singh का स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी CBI | Sanjay Raut | ED | वनइंडिया हिंदी
    शिवसेना सांसद संजय राउत के अजीब दावे

    शिवसेना सांसद संजय राउत के अजीब दावे

    इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है, शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुशांत के परिवार को लेकर अजीब दावे किए हैं। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में आरोप लगाया कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी। जिसे उन्होंने (सुशांत) स्वीकार नहीं किया था। सुशांत के अपने परिवार से बनती नहीं थी और ये ही उनके तनाव का कारण था।

    संजय राउत गलत बोल रहे हैं : सुशांत के मामा

    संजय राउत गलत बोल रहे हैं : सुशांत के मामा

    जिसके बाद सुशांत के मामा आरसी सिंह, शिवसेना सांसद पर भड़क गए हैं, उन्होंने कहा है कि संजय राउत गलत बोल रहे हैं। उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा कि सुशांत के पिता ने दो शादियां नहीं की, संजय राउत गलत बोल रहे हैं, राउत ने ये गलत बयान उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के इशारों पर दिया है। संजय राउत ऐसी बातें बोलकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, सुशांत के मामा ने कहा कि जो भी बिहार में रहते हैं, उन सभी को पता है कि सुशांत के पिता ने एक ही शादी की है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+