सुशांत की भांजी मल्लिका का छलका दर्द, कहा- हम नहीं जानते कि कौन है संदीप सिंह...

अपनी मासी मीतू सिंह को निशाना बनाने वालों पर भड़कीं सुशांत की भांजी मल्लिका, कहा- बंद करो नेगेटिव कैंपेन...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर गहराया रहस्य अभी तक बरकरार है। 14 जून को हुई सुशांत की मौत के बाद से उनके परिजन, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार उनकी मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए आवाज उठा रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद जहां सोशल मीडिया पर उनके परिजनों को बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है, वहीं कुछ लोग सुशांत की फैमिली पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में कुछ लोगों ने सुशांत की बहन मीतू सिंह को लेकर भी सवाल उठाए थे। सुशांत की मौत के बाद उनके घर पहुंचने वाले लोगों में मीतू सिंह भी थीं। अब सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने मीतू सिंह के ऊपर सवाल उठाने वाले लोगों को सामने आकर जवाब दिया है।

इंस्टाग्राम पर लिखा मल्लिका ने मैसेज

इंस्टाग्राम पर लिखा मल्लिका ने मैसेज

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर चार बिंदुओं में एक मैसेज लिखते हुए कहा कि जो लोग उनके परिवार को लेकर नेगेटिव कैंपेन चला रहे हैं, वो इसे रोक दें क्योंकि उनका परिवार अब केवल उसी भावनात्मक मजबूती के साथ लड़ रहा है, जो सुशांत की मौत के बाद उनके पास बची है। मल्लिका ने 'divinemitz' नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुशांत को लेकर लिखी गई पोस्ट के जवाब में ये मैसेज लिखा है। इस हैंडल को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी फॉलो करती हैं।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case : Delhi में ED ने दर्ज किया सुशांत के पिता KK Singh का बयान | वनइंडिया हिंदी
    1:- उस सदमे को सबसे ज्यादा महसूस मेरी मासी ने किया

    1:- उस सदमे को सबसे ज्यादा महसूस मेरी मासी ने किया

    मल्लिका ने अपने मैसेज में लिखा, 'मैं यहां अपनी मासी के बारे में फैलाई जा रही कुछ गलत बातों को स्पष्ट करना चाहती हूं। 1:- अगर आप साइकोलॉजी के बारे में पढ़ेंगे (मैं यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही हूं) तो आपको एक शब्द पता चलेगा, जिसे किसी सदमे में 'भावनात्मक सुन्नता' कहा जाता है। इसमें आप किसी बड़े सदमे या आघात के बाद कुछ वक्त के लिए भावनाओं को महसूस करना ही बंद कर देते हैं। मासी ने भी अब इस बात पर यकीन करना बंद कर दिया है कि वो सब हुआ था। हमारे परिवार में उस बुरी खबर को सुनने वाली सबसे पहली सदस्य वही थीं, वही थीं जिन्होंने उस सदमे को सबसे ज्यादा महसूस किया।'

    2:- खबर सुनने के बाद बेसुध हो गईं थी मासी

    2:- खबर सुनने के बाद बेसुध हो गईं थी मासी

    'सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद जब वो वहां पहुंची तो बेसुध हो गईं, लेकिन फिर भी वकील ने उनसे कहा कि ये सब सहते हुए आप ध्यान रखिए कि जांच कैसे हो रही है। मेरे मामू सुशांत के अपार्टमेंट में उनका बहुत सारा कीमती सामान था। मासी से कहा गया कि वो इस बात को लेकर सतर्क रहें और चीजों का ध्यान रखें।'

    3:- हमें मीडिया के अटेंशन की कोई जरूरत नहीं

    3:- हमें मीडिया के अटेंशन की कोई जरूरत नहीं

    'मेरी मासी ही थीं, जिन्होंने मेरे मामू को बचपन में मोटरसाइकिल चलाना सिखाया, क्रिकेट खेलना सिखाया। मेरी मीतू मासी बहुत मजबूद इरादों वाली हैं। सारे भाई-बहनों में वो सबसे मजबूत हैं। एक वो भी वक्त था जब हमें कुछ नहीं पता था कि आखिर मेरे मामू के केस में क्या चल रहा है और हम लोग बस अधिकारियों पर भरोसा कर रहे थे। एक डेमोक्रेसी में सब लोग यही तो करते हैं। उस दौरान मेरी मासी की बेटी अपनी मां से दूर लगातार रो रही थी और वो उसे भूलकर हम लोगों को दिलासा देने में लगीं थी। वो एक ऐसी इंसान हैं, जो हमेशा अपनी भावनाओं को दरकिनार कर दूसरों के लिए चिंता करती हैं। वो उस दौरान अपने बालों को इसलिए ठीक कर रहीं थी क्योंकि उनके बाल उनकी आंखों पर पड़ रहे थे और कैमरों की चमक उन्हें परेशान कर रही थी। हमें मीडिया के अटेंशन की कोई जरूरत नहीं है।'

    4:- मेरी मासी संदीप सिंह को नहीं जानती

    4:- मेरी मासी संदीप सिंह को नहीं जानती

    'हमारे परिवार को नहीं पता कि संदीप सिंह कौन है। मीतू मासी ने वहां पहुंचकर जब बॉडी देखी तो वो एकदम बेसुध हो गई, इसलिए किसी ना किसी को उन्हें संभालना था, वहां पर भी वही हुआ। मैं फिर से कह रही हूं कि वो संदीप सिंह को नहीं जानती। मेरी मासी पर उंगली उठाना, मेरे नाना-नानी के संस्कारों पर उंगली उठाना है। सभी भाई-बहनों के बीच एक गहरा बंधन था। वो सब एक-दूसरे से प्यार करते थे और मैंने खुद उन लोगों के इस प्यार को देखा है। मेरी नानी के जाने के बाद मेरे मामू की बड़ी बहनों ने उन्हें खूब लाड़-प्यार दिया और मेरी मीतू मासी उस दौरान भी सबसे मजबूत बनी रहीं। इसलिए, जो लोग हमारे परिवार के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चला रहे हैं, वो प्लीज इसे बंद करें।'

    क्या मीतू सिंह ने मुंबई पुलिस के पास दर्ज नहीं कराया बयान

    क्या मीतू सिंह ने मुंबई पुलिस के पास दर्ज नहीं कराया बयान

    आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई के हवाले है, लेकिन पिछले दिनों ये खबर भी आई थी कि सुशांत की बहन मीतू सिंह ने मुंबई पुलिस के पास अपना बयान ही दर्ज नहीं कराया। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्यों से कई बार संपर्क किया गया था, ताकि वो लोग आकर विस्तार से अपने बयान दर्ज करा सकें। उनकी बहन मीतू सिंह से जब बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया तो उन्होंने पहले बताया कि वो लोनावाला के फार्महाउस पर रुकी हुई हैं, जिसे सुशांत ने बारिश के कारण किराए पर लिया था। कुछ दिन बाद उन्होंने बताया कि वो गुरुग्राम में है और परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने की वजह से नहीं आ सकतीं।

    ईडी के रडार पर रिया चक्रवर्ती

    ईडी के रडार पर रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में फिलहाल ईडी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। रिया चक्रवर्ती के अलावा ईडी ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ की है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया है। शौविक और रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ दो कंपनियां शुरू की थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+