सुशांत सिंह राजपूत केस में क्या अब रिया चक्रवर्ती होंगी गिरफ्तार? जानें CBI का अगला कदम

सुशांत सिंह राजपूत केस में क्या अब रिया चक्रवर्ती होंगी गिरफ्तार? जानें CBI का अगला कदम

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब पूरी तरह से सीबीआई के हाथों में है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आरोपी रिया चक्रवर्ती की अपील को खारिज करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुना दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस मामले की जांच करने में सीबीआई का पूर्ण सहयोग करने का आदेश दिया है। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस केस की मुख्‍य आरोपी एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती को क्या सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है?

स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम अब कल मुंबई जाएगी

स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम अब कल मुंबई जाएगी

बता दें सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत कुछ अन्‍य लोगों के खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपने के बिहार सरकार के निर्णय को बुधवार को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पहले ही फैसले से पहले ही जांच एजेंसी ने हत्‍या के एंगल से जांच करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। बिहार सरकार के अनुरोध पर केन्‍द्र सरकार ने जब सीबीआई को ये मामला सौंपा था तभी सीबीआई ने इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसे लेकर एसआईटी का गठन भी कर लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम अब कल मुंबई जाएगी। एसआईटी टीम में दो एसपी दो जांच अधिकारी शामिल होंगे।

एसआईटी टीम के तेज-तर्रार अधिकारी करेंगे जांच

एसआईटी टीम के तेज-तर्रार अधिकारी करेंगे जांच

मालूम हो कि सीबीआई द्वारा सुशांत केस की जांच के लिए गठित की एसआईटी टीम का प्रतिनिधित्‍व गुजरात कैडर के आईपीएस मनोज शशिधर कर रहे हैं। गुजरात कैडर की महिला आईपीएस गगनदीप गंभीर भी इस टीम शामिल है जो दिल्ली सीबीआई हेड ऑफिस में कार्यरत हैं। जांच अधिकारी के तौर पर अनिल यादव भी इस टीम का हिस्‍सा हैं।

सीबीआई टीम मुंबई पुलिस से लेगी ये सभी दस्‍तावेज

सीबीआई टीम मुंबई पुलिस से लेगी ये सभी दस्‍तावेज

यूत्रों के अनुसार मुंबई पहुंचने के बाद सीबीआई की एसआईटी टीम मुंबई पुलिस से इस मामले की केस डायरी लेगी और साथ मुंबई पुलिस द्वारा संदिग्धों-गवाहों के बयान, फोरेसिंग रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्‍य सभी दस्‍तावेज सीबीआई टीम अपने कब्जे में ले लेगी। सुशांत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का बयान भी दर्ज हो सकता है।

नया पंचनामा दाखिल हो सकता है

नया पंचनामा दाखिल हो सकता है

सूत्रों के अनुसार एसआईटी सीबीआई टीम पहले ही मुंबई सीबीआई टीम के संपर्क में हैं। मुंबई पहुंचने के बाद नया पंचनामा दाखिल हो सकता है, इसके अलावा सर्च ऑपरेशन एक बार फिर चलाया जाएगा। सीबीआई मुंबई पहुंचने से बाद जांच शुरू करने के लिए अपने लिए एक नए आफिस की अरेंजमेंट करेगी क्योंकि सीबीआई के मुंबई ऑफिस में 25 कोरोना केस पाए गए थे जिसकी वजह से दफ्तर बंद चल रहा है।

इसके बाद क्‍या होगी रिया की गिरफ्तारी ?

इसके बाद क्‍या होगी रिया की गिरफ्तारी ?

गौरतलब है कि पिछली 6 अगस्‍त को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। दस्‍तावेज जुटाने के बाद समन भेज कर सीबीआई रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ करेगी। केस से जुड़े सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा कि किसी को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।

सीबीआई इन लोगों का भी बयान दर्ज करेगी

सीबीआई इन लोगों का भी बयान दर्ज करेगी

सूत्रों के अनुसार एसआईटी की जांच टीम एक्‍टर सुशांत सिंह के उस किराए वाले फ्लैट पर भी जाएगी और जहां एक्‍टर ने सुसाइड किया था। क्राइम सीन रिक्रिएट करके भी सीबीआई देखेगी। वहीं सुशांत की मौत के समय जो भी नौकर और अन्‍य लोग मौजूद थे उनसे भी पूछताछ करेगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+