सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया के सीए रितेश शाह को ED ने भेजा समन, आज होगी पूछताछ

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हर एंगल से जांच कर रहा है। ईडी ने अभी तक सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी सहित कई लोगों से पूछताछ की है। अब ईडी ने सोमवार को रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश शाह को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। रिया के सीए से पैसे के लेनदेन, कमाई और खर्चों को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच कर रहा है। सुशांत के पिता ने रिया पर ये आरोप लगाया था कि उसने उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं।

अंकिता को लेकर कही थी ये बात

अंकिता को लेकर कही थी ये बात

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने दावा करते हुए कहा था कि एक फ्लैट जहां सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे रहती थीं, उसकी EMI का भुगतान सुशांत के बैंक खाते से हो रहा था। यह फ्लैट सुशांत के नाम पर पंजीकृत है और मलाड में स्थित है। इस खबर को अंकिता ने खारिज कर दिया था और कहा था कि वह अपने फ्लैट की ईएमआई खुद भरती हैं। अंकिता ने सबूत के तौर पर अपने फ्लैट के स्टांप पेपर और अपने बैंक अकाउंट की डिटेल भी शेयर की थीं।

केंद्र ने सीबीआई जांच को दी थी अनुमति

केंद्र ने सीबीआई जांच को दी थी अनुमति

आपको बता दें सुशांत के परिवार ने पटना में एक एफआईआर भी दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत के साथ धोखाधड़ी करने, उनका पैसा हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। बाद में जब बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची तो वहां उन्हें बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिला। जिसके बाद सुशांत के पिता ने बिहार सरकार से सीबीआई जांच की मांग की। इसके बाद बिहार सरकार ने इसकी सिफारिश केंद्र सरकार से की और केंद्र सरकार ने इसे मान लिया। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उसके परिवार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिया ने की केस ट्रांसफर करने की मांग

रिया ने की केस ट्रांसफर करने की मांग

हालांकि रिया ने बिहार में एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि इस केस को मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाए। जिसपर कोर्ट ने 5 अगस्त को सुनवाई की थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही कहा था कि सभी पक्षों के वकील गुरुवार को अपनी दलीलों पर संक्षिप्त नोट कोर्ट में जमा करवा सकते हैं। अब देखना ये होगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है और इस मामले की जांच आगे सीबीआई को दी जाएगी या फिर मुंबई पुलिस को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+