सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इस कॉमेडियन ने क्यों मांगी माफी, इंस्टाग्राम पर जारी किया नोट

सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाना इस कॉमेडियन को पड़ा महंगा, अब मांग रहा है माफी

नई दिल्ली। अपनी कॉमेडी के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की गिरफ्तारी के बाद अब एक और कॉमेडियन विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर ना केवल इस कॉमेडियन के बहिष्कार और गिरफ्तारी की मांग उठ रही है, बल्कि कॉमेडियन को धमकियों का भी सामना करना पड़ रहा है। बात हो रही है स्टैंड-अप कॉमेडियन डैनियल फर्नांडीज की, जो बॉलीवुड अभिनेता सुशात सिंह राजपूत की मौत पर मीडिया कवरेज और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर अपने कॉमेडी विडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुंबई के रहने कॉमेडियन डैनियल फर्नांडीज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मीडिया कवरेज और जस्टिस फॉर सुशांत के नाम पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान का मजाक बनाते हुए नजर आए। यही नहीं, वीडियो क्लिप में डैनियल फर्नांडीज ने मेंटल हेल्थ को लेकर भी मजाक बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विवाद खड़ा हो गया।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput ने Note में लिखा था जीवन का असल खेल, बहन Shweta ने किया Share |वनइंडिया हिन्दी
    सोशल मीडिया पर मिले धमकी भरे मैसेज

    सोशल मीडिया पर मिले धमकी भरे मैसेज

    इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पहले कॉमेडियन डैनियल फर्नांडीज का बहिष्कार और फिर गिरफ्तार करने की मांग उठाई। मामला यहीं तक नहीं रुका, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने डैनियल फर्नांडीज और उनके परिवार को लेकर धमकी भरे मैसेज भी भेजे। विवाद बढ़ता देख डैनियल फर्नांडीज ने अपने वीडियो को लेकर माफी मांगी और एक नोट अपने इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया।

    डैनियल ने अपनी माफी में क्या लिखा

    डैनियल ने अपनी माफी में क्या लिखा

    डैनियल फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर अपनी माफी का नोट जारी करते हुए लिखा, 'एक कॉमेडियन के तौर पर मेरा इरादा हमेशा आप लोगों को हंसाने का होता है। लेकिन, कभी-कभी उस कोशिश में मुझसे कुछ विपरीत प्रतिक्रियाएं मिलने वाली बातें भी हो सकती हैं। ऐसी प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद मैं अपनी उस गलती को दूर करना चाहूंगा।' डैनियल फर्नांडीज की माफी के बाद भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बहिष्कार की मांग की और कहा ऐसी माफी स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

    हाल ही में हुई थी कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की गिरफ्तारी

    हाल ही में हुई थी कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की गिरफ्तारी

    आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने एक शो के दौरान कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा। इस मामले में पुलिस ने मुनव्वर फारूकी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने मुनव्वर फारूकी की गिरफ्तारी का विरोध किया और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+