सुशांत केस पर तस्लीमा नसरीन का ट्वीट हुआ वायरल, कहा- 'क्या होगा अगर सीबीआई ने भी...'

तस्लीमा नसरीन ने सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए केस की जांच सीबीआई को दे दी। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस से कहा कि वो केस से जुड़े सारे सबूत सीबीआई को सौंप दे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को भी निर्देश दिए कि मामले की जांच में सीबीआई को पूरा सहयोग दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा कि अब दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। वहीं सुशांत के फैंस भी इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सुशांत मामले पर एक ट्वीट किया है।

'अगर सीबीआई ने कहा कि सुशांत ने...'

'अगर सीबीआई ने कहा कि सुशांत ने...'

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद तस्लीमा नसरीन ने मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'अगर सीबीआई ने कहा कि सुशांत ने आत्महत्या की थी, तब क्या होगा?' तस्लीमा नसरीन का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस ट्वीट पर कहा कि भले ही ये सुसाइड का मामला हो, लेकिन आखिरकार अब सच तो सामने आएगा। वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि सुशांत का मर्डर हुआ है। इनके अलावा कुछ यूजर्स ने कहा कि यह सबकुछ राजनीति के तहत हो रहा है।

ट्वीट पर लोगों ने क्या कहा

ट्वीट पर लोगों ने क्या कहा

तस्लीमा नसरीन के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'इस जांच में कुछ भी सामने नहीं आने वाला। ये सबकुछ केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लिए है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस मामले में किसी को कुछ लेना-देना नहीं है...यह पूरी तरह से एक राजनीतिक मामला है...बिहार के लोगों को खुश करने और चुनाव में बिहार के मतदाताओं के वोट हासिल करने के लिए सब किया जा रहा है। जो लोग अभी चिल्ला रहे हैं, चुनाव खत्म होने के बाद वही लोग कहेंगे कि कौन सुशांत सिंह राजपूत...एक अपरिपक्व लोकतंत्र में लोगों की याददाश्त बहुत कमजोर होती है।'

Recommended Video

    Sushan Singh Rajput Case: Supreme Court ने Rhea Chakraborty के बारे में क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    'कम से कम सुसाइड की असली वजह तो सामने आएगी'

    'कम से कम सुसाइड की असली वजह तो सामने आएगी'

    एक यूजर ने तस्लीमा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कम से कम सीबीआई की जांच से सुसाइड करने की असली वजह तो सामने आएगी। ये तो पता चलेगा कि क्या सुशांत को किसी महिला ने प्रताड़ित किया, या फिर इंडस्ट्री में उन्हें परेशान किया गया।' एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसा कभी नहीं होगा, सुशांत का मर्डर किया गया है।'

    'सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते'

    'सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते'

    आपको बता दें कि बीते 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि सुशांत ने आत्महत्या की है। हालांकि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। वहीं, सुशांत के परिजन और उनके फैंस भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कर सकते हैं। सुशांत की मौत का सच जानने के लिए सोशल मीडिया पर भी लोगों ने आवाज उठाई और आखिरकार मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

    सुशांत की यूरोप ट्रिप के दौरान क्या हुआ था

    सुशांत की यूरोप ट्रिप के दौरान क्या हुआ था

    सुशांत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार माना जा रहा है। सुशांत के पिता ने भी आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती ने ही उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। वहीं, सुशांत की मौत के मामले में अक्टूबर 2019 की उनकी यूरोप ट्रिप का जिक्र कई बार आ चुका है। सुशांत इस ट्रिप पर अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ गए थे। बीते दिनों जब बिहार पुलिस ने सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की तो उसने भी इस ट्रिप को लेकर कई अहम खुलासे किए। इसके बाद हाल ही में रिया ने भी यूरोप ट्रिप को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी।

    ट्रिप को लेकर रिया ने क्या बताया

    ट्रिप को लेकर रिया ने क्या बताया

    इंडिया टुडे की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में अधिकारियों को बताया था कि अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप के दौरान वो दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। फ्लोरेंस में सुशांत और रिया एक ऐसे हेरिटेज होटल में ठहरे थे, जो करीब 600 साल पुराना है। उस होटल में काफी बड़े-बड़े कमरे थे और कमरों की दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं।

    'कुछ मंत्र पढ़ रहे थे सुशांत'

    'कुछ मंत्र पढ़ रहे थे सुशांत'

    रिया ने अपने बयान में बताया, 'मैं अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ दूसरे कमरे में थी, लेकिन जब वापस लौटी तो देखा कि सुशांत ने हाथ में एक रूद्राक्ष लिया हुआ है और कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं। वो काफी घबराए हुए से लग रहे थे। मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ तो सुशांत ने बताया कि वो दीवार पर लटकी पेंटिंग्स में छपे कैरेक्टर को देख रहा है। हालांकि वो स्पष्ट तौर पर उस बारे में कुछ नहीं बता पाए।'

    'पेंटिंग्स को लेकर सुशांत लगातार बात कर रहे थे'

    'पेंटिंग्स को लेकर सुशांत लगातार बात कर रहे थे'

    अधिकारियों को दिए अपने बयान में रिया ने आगे बताया, 'इसके बाद मैं और शौविक उस रात सुशांत के कमरे में उसके साथ ही सोए। उन पेंटिंग्स को लेकर सुशांत लगातार बात कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें संभाला और कहा कि ये महज उनका भ्रम है। इसके बाद अगले दिन मैं, सुशांत और शौविक ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स सेंटर के लिए निकल गए। लेकिन, वहां भी सुशांत कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए हम लोग वहां से लौट आए।'

    'इसके बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी'

    'इसके बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी'

    रिया ने बताया, 'हम लोगों का यूरोप ट्रिप से लौटने का प्लान 2 नवंबर को था, लेकिन हम उसी महीने अक्टूबर में ही वापस लौट आए। ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत खुद का बेजान सा महसूस कर रहे थे और कई दिनों तक चुप-चुप से रहे। इसके बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी।' रिया ने बताया कि वो खुद भी डिप्रेशन में रहने लगी और 8 जून को खुद सुशांत ने उससे कहा कि वो अपने घर चली जाए, ताकि वो (रिया) कुछ संभल पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+