Sushant Singh Rajput Case: मुंबई की रहने वाली श्रुति मोदी के रिया-शोविक से हैं करीबी रिश्ते, जानिए कुछ खास बातें

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है, तो वहीं ई़डी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों से पूछताछ की है, सोमवार को ईडी ने रिया से करीब 10 घंटे पूछताछ की है तो वहीं दूसरी ओर आज सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी भी ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंची हैं, सुशांत के पिता केके सिंह का कहना है कि वो सुशांत को लेकर परेशान थे और वो लगातार रिया और श्रुति को मैसेज कर रहे थे कि वो सुशांत से उनकी बात करा दे लेकिन दोनों ने ही उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया।

आखिर श्रुति मोदी है कौन?

आखिर श्रुति मोदी है कौन?

बीते गुरुवार को सुशांत केस में CBI ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है, रिया और उनके परिवार के अलावा सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी भी सवालों के घेरे में हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर श्रुति मोदी है कौन?

चलिए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से..

सुशांत की बिजनेस मैनेजर थीं श्रुति मोदी

मालूम हो कि सुशांत की कंपनी का सारा काम श्रुति मोदी संभाल रही थीं, दरअसल वो सुशांत और रिया की कॉमन फ्रेंड हैं, वो पहले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की मैनेजर हुआ करती थीं, मुंबई पुलिस से पूछताछ में श्रुति मोदी ने बताया है कि वो जुलाई 2019 से फरवरी 2020 तक सुशांत की बिजनेस मैनेजर थीं।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case : Rhea Chakraborty से 9 घंटे तक पूछताछ,ED को दिखाई 4 साल की ITR | वनइंडिया हिंदी
    'सुशांत ने रिया के भाई के साथ नई कंपनी खोली थी'

    'सुशांत ने रिया के भाई के साथ नई कंपनी खोली थी'

    श्रुति ने ही पुलिस को ये जानकारी दी थी कि सुशांत ने रिया के भाई के साथ नई कंपनी खोली थी, जिसका नाम 'फ्रंट फाउंडेशन फॉर वर्ल्ड' है, ये कंपनी किस चीज का निर्माण करती है इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है, मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक ये कंपनी कुछ खास चीजों का निर्माण करती है।

    सुशांत सिंह को नहीं थी कोई पैसे की कमी: श्रुति मोदी

    सुशांत सिंह को नहीं थी कोई पैसे की कमी: श्रुति मोदी

    सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव श्रुति मोदी ने ही पुलिस को बताया था कि सुशांत के हर महीने का खर्च 10 लाख था और वो साढ़े चार लाख फ्लैट का किराया देते थे, श्रुति ने अपने बयान से साफ किया था कि सुशांत को कोई आर्थिक समस्या नहीं थी इसलिए पैसों की कमी से उन्हें डिप्रेशन था, ये कहना गलत है।

    मुंबई की ही रहने वाली हैं श्रुति मोदी

    मुंबई की ही रहने वाली हैं श्रुति मोदी

    साल 1993 में मुंबई में जन्मी श्रुति मोदी एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं, 27 वर्ष की श्रुति मोदी की पढाई-लिखाई मुंबई विवि से ही हुई है और वो सुशांत के अलावा बॉलीवुड के कई लोगों की मैनेजर रह चुकी हैं, बचपन से ही उनका सपना बॉलीवुड के लिए काम करना था इसलिए उन्होंने सेलिब्रेटी मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया, वैसे श्रुति मोदी, रिया और उनके परिवार के काफी करीब रही हैं और इसी वजह से वो सुशांत के लिए काम कर रही थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+