'मैंने अपनी आंखों से देखा सुशांत राजपूत और सारा अली खान का झगड़ा, उसने खुद मुझे फोटो लेने से रोका था'

'मैंने अपनी आंखों से सुशांत राजपूत और सारा अली खान का झगड़ा देखा'

मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल हो गया है। बीते साल 14 जून को वो मुंबई में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। सुशांत की मौत को लेकर लगातार कई तरह की बातें बीते एक साल से होती रही हैं। वहीं उनके रिया चक्रवर्ती, अंकिता लोखंड़े और सारा अली खान से रिश्ते को लेकर भी अलग-अलग दावे हुए हैं। सुशांत की पहली बरसी पर फिर कई सनसनीखेज दावे किए गए हैं। बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी (Viral Bhayani) ने वेबसाइट स्पॉटबॉय डॉट कॉम से एक बातचीत में कहा है कि उन्होंने एक बार सारा और सुशांत का झगड़ा देखा था।

उन्होंने मुझे तस्वीरें लेने से भी रोक दिया

उन्होंने मुझे तस्वीरें लेने से भी रोक दिया

फोटोग्राफर भयानी ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से कहा, बांद्रा के एक इवेंट में मैंने सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को देखा, वो दोनों झगड़ रहे थे। मैं वहां इकलौता फोटोग्राफर था। मैं उनके पास पहुंचा तो देखा कि सुशांत काफी उखड़े हुए थे। उन्होंने मुझे तस्वीरें लेने से रोक दिया और गुजारिश करते हुए कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दें। सारा के साथ उनकी कोई तस्वीर ना लें। ना ही इस बारे में कुछ लिखें।

इवेंट को याद करते हुए क्या बोले भयानी

इवेंट को याद करते हुए क्या बोले भयानी

फोटोग्राफर भयानी ने बांद्रा के उस कार्यक्रम को याद करते हुए कहा, अगर मैं गलत नहीं हूं तो सुशांत और सारा अली खान में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी तो वह बहुत अच्छे मूड में नहीं थे। मैं उससे एक बाइट लेना चाहता था लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए मना कर दिया और मुझे उसे अकेला छोड़ने के लिए कहा। सुशांत ने साफ कहा कि सारा के साथ मेरा फोटो ना क्लिक करे। हम मीडिया में ये बातें नहीं चाहते हैं। मैं इवेंट को कवर करने गया था लेकिन मैं लौट आया।

केदारनाथ में किया था सारा और सुशांत ने साथ काम

केदारनाथ में किया था सारा और सुशांत ने साथ काम

फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने साथ काम किया था। इस फिल्म में काम के दौरान ही सारा अली खान और सुशांत के बीच दोस्ती बढ़ी और उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगीं। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुएल हॉकिप पिछले साल एक पोस्ट में लिखा था कि सुशांत और सारा एक दूसरे से काफी प्यार करते थे लेकिन सारा ने ये रिश्ता अचानक खत्म कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+