सुशांत सिंह राजपूत मौत केस: एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा- महाराष्‍ट्र सीएम ने मुझे आश्‍वासन दिया है कि..

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस:एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा- महाराष्‍ट्र सीएम ने मुझे आश्‍वासन दिया है कि

पटना। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बावजूद एक्‍टर की मौत को लेकर अभी भी कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है अब सुशांत के पिता ने पटना थाने में एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बार एक बार फिर सुशांत सिंह की मौत के मामले को लेकर सियासत गर्माने लगी हैं।

Recommended Video

      Sushant Rajput Case: Chirag Paswan ने की CBI जांच की मांग, Nitish Kumar को घेरा| वनइंडिया हिंदी
      chirajpaswan

      लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि मैंने कल महाराष्ट्र के सीएम से बात की, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि जो नाम सामने आ रहे हैं, चाहे वे बड़े हों या छोटे, उनसे पूछताछ की जा रही है। चाहे आदित्य चोपड़ा हों, महेश भट्ट हों या करण जौहर हों, सभी की जांच की जा रही हैं।

      मालूम हो कि सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट से भी पूछताछ कर बयान दर्ज कर चुकी हैं। वहीं इस सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवती से पहले काफी पूछताछ की थी। अब सुशांत के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाकर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने रिया पर सुशांत को अपने प्यार में फंसाकर उसके पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्‍होंने रिया पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और परिवार को दूर करने का आरोप लगाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+