रिया के भाई शौविक की गिरफ्तारी से सुशांत की बहन खुश, कही ये बात

नई दिल्ली: सुशांत केस में जब से सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की है, तब से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत केस में ड्रग्स एंगल भी सामने आया था। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके अलावा ड्रग पैडर जैड विलात्रा ने भी कई खुलासे किए थे। जिस पर शुक्रवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैम्युएल मिरांडा को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी।

'भगवान का शुक्रिया'

'भगवान का शुक्रिया'

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भगवान का शुक्रिया। सच्चाई की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते रहें। आगे उन्होंने जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत, ग्रेट स्टार्ट एनसीबी, वारियर्स 4 एसएसआर हैशटैग लिखा। रिया के भाई की गिरफ्तारी से सुशांत का परिवार काफी खुश है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द सुशांत को न्याय मिलेगा।

शौविक चक्रवर्ती ने क्या कहा?

शौविक चक्रवर्ती ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शौविक चक्रवर्ती ने कड़ी पूछताछ में बताया कि वह कैजान, बासित परिहार और जैद के साथ सीधे संपर्क में था। शौविक और बासित परिहार की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बासित परिहार ने शौविक की मुलाकात सोहेल से करवाई, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। इसके अलावा जैद के जरिए सैम्युल मिरांडा बड्स लिया करता था। सैम्युल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था। कैजान भी शोविक को ड्रग सप्लाई करता था।

रिया के लिए खरीदता था ड्रग्स

रिया के लिए खरीदता था ड्रग्स

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शौविक चक्रवर्ती ने नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो के सामने कबूल किया है कि उसने अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स की खरीद की थी। इससे पहले शौविक चक्रवर्ती ने कहा था कि उन्‍होंने कभी ड्रग्‍स नहीं खरीदे हैं और इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सैम्युल मिरांडा ने भी एनसीबी के आगे स्वीकार किया कि वह सुशांत के घर ड्रग्स खरीदकर लाया करता था। सूत्रों के मुताबिक सैम्युल मिरांडा सुशांत के निधन के बाद जुलाई के महीने में भी ड्रग्स लाया करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+