सुशांत केस : NCB ने अब रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया

सुशांत केस : NCB ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच कर रही रही हैं। वहीं मामले की मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती के वाट्सअप चैट से इस केस में ड्रंग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने धर-पकड़ तेज कर दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अब रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को पूछताछ के सिलसिले में बुलाया है।

रिया के भाई शौविक को एनसीबी कार्यालय लाया गया

रिया के भाई शौविक को एनसीबी कार्यालय लाया गया

शौविक चक्रवर्ती (रिया चक्रवर्ती का भाई) को पूछताछ के लिए मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कार्यालय लाया गया है। वहीं शुक्रवार की सुबह इसके पहले नारकोटिक्‍स ने सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लिया था। मिरांडा को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार सुबह एनसीबी की टीम ने मिरांडा के घर पर छापेमारी की थी। इसके अलावा सुशांत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के घर पर भी छापेमारी की गई है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: NCB का Rhea के भाई Showik को समन, हिरासत में Samuel Miranda| वनइंडिया हिंदी
    सैमुअल मिरांडा और शौविक के घरों की एनसीबी ने तलाशी ली

    सैमुअल मिरांडा और शौविक के घरों की एनसीबी ने तलाशी ली

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घरों की एनसीबी ने तलाशी भी ली है। वहीं रिया चक्रवर्ती के घर पर एनसीबी की टीम के पहुंचने के बाद एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा था, 'यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है। जो हम फॉलो कर रहे हैं। ये रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर किया जा रहा है।'

    रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार से सीबीआई कर रही पूछताछ

    रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार से सीबीआई कर रही पूछताछ

    गौरतलब है कि सुशांत केस की मुख्‍य आरोपी रिया और उनके परिवार से सीबीआई मामले में सीबीआई रिया चक्रवर्ती अब तक लगभग चार बार पूछताछ कर चुकी है। सुशांत केस में सीबीआई जांच का आज 15वां दिन है। वहीं सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ के हेरफेर मामले में ईडी भी जांच कर रही हैं। ईडी ने रिया और उसके परिवार से अब तक कई बार पूछताछ कर चुकी है।

    ड्रग पैडलर ने शौविक और मिरांडा का एनसीबी को बताया है नाम

    ड्रग पैडलर ने शौविक और मिरांडा का एनसीबी को बताया है नाम

    गौरतलब है एनसीबी ने सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा होने के बाद अब तक दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक ड्रग्स पैडलर ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा का नाम लिया है। मालूम हो कि रिया की वाट्सअप चैट में रिया और शौविक के बीच ड्रग्स को लेकर हो रही बातचीत का खुलासा होने के बाद एनसीबी ने इस केस में ड्रग्स एंगल से जांच शुरु की थी। वाट्सअप चैट रिकार्ड के अनुसार रिया और उनके भाई के बीच ड्रग्स को लेकर चैटिंग हुई थी, जिसके बाद अब सुशांत केस में ड्रग एंगल आने से रिया की मुसीबत बढ़ गई है। एनसीबी को कई ऐसे सबूत मिले हैं जिससे पता चलता है कि रिया का भाई शौविक ड्रग्स पैडलर के संपर्क में था। सीबीआई और ईडी के बाद अब रिया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निशाने पर भी आ गई है। इतना ही नहीं रिया क्या सुशांत को ड्रग्स देती थी इस एंगल से भी जांच हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+