एक-दूजे के हुए ट्रांसजेंडर ईशान और सूर्य, शादी करने वाली केरल की पहली ट्रांससेक्सुअल जोड़ी
तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम के रहने वाले ट्रांसजेंडर ईशान के शान और सूर्य गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। आधिकारिक तौर पर ईशान और सूर्य केरल की पहली ट्रांससेक्सुअल जोड़ी है, जिसने शादी की है। दोनों की शादी समारोह में करीब 500 लोग शामिल हुए थे, जिनमें एलजीबीटीक्यूआई समुदाय और कई सामाजिक संस्थाओं को लोग भी शामिल हुए।

दोनों ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए काम कर रहे
ईशान के शान और सूर्य, दोनों तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं। सूर्य एक टीवी स्टेज कलाकार और ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की एक राज्य समिति सदस्य है, जबकि ईशान एक व्यवसायी है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

परिवारों की सहमति से शादी
ईशान और सूर्य के परिवारों के लोग भी शादी में शामिल हुए और दोनों को आशीर्वाद दिया। ये शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई। ईसान ने इसी साल अप्रैल में अपनी शादी के बारे में एलान किया था। ईशान ने 2015 और सूर्य ने 2014 में सेक्स रीएसाइमेंट सर्जरी कराई थी।

छह साल पहले हुई थी दोस्ती
ईशान और सूर्य दोनो ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को छह साल से जानते हैं। ईशान ने सूर्य को छह महीने पहले प्रपोज किया था। इसको बाद दोनो ने अपने परिवारों को भी इसके लिए राजी किया। गुरुवार को खूब धूमधाम से दोनों ने शादी की।












Click it and Unblock the Notifications