Surya Grahan 2022: दीवाली के अगले दिन दिखेगी बड़ी खगोलीय घटना, अगर मिस किया तो करना होगा 10 साल तक इंतजार

Surya Grahan 2022 इस साल दीवाली के अगले दिन दुनिया एक अद्भुद खगोलीय घटना का साक्षी बनने वाली है। दरअसल इस बार 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है।

Surya Grahan 2022 इस साल दीवाली के अगले दिन दुनिया एक अद्भुद खगोलीय घटना का साक्षी बनने वाली है। दरअसल इस बार 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार, आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 2 के बाद शुरू होगा। ये सूर्य ग्रहण लगभग चार घंटे का है। पूर्वी भारत को छोड़कर भारत के सभी हिस्सों में इस ब्रह्मांडीय घटना को देखा जा सकता है।

दीवाली के अगले दिन लगेगा आशिंक सूर्य ग्रहण

दीवाली के अगले दिन लगेगा आशिंक सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरता है। जिससे सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध हो जाता है। ऐसा अक्सर अमावस्या के दिन होता है। लेकिन जब चंद्रमा की स्थिति सूर्य और पृथ्वी को मिलाने वाली सरल रेखा के समीप होती है तब आंशिक ग्रहण होता है। जब सूर्यग्रहण अपने चरम पर होता है तो ऐसा लगता है कि,जैसे चंद्रमा सर्या को खा रहा हो।

जानें क्या है आंशिक सूर्यग्रहण का समय

जानें क्या है आंशिक सूर्यग्रहण का समय

आंशिक सूर्य ग्रहण का समय 25 अक्टूबर को सायंकाल 04.29 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 05.42 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ग्रहण के पहले और बाद तक सूतक काल रहता है। हालांकि इसके सूतक काल का असर भारत पर नहीं होगा। बता दें कि ऐसी खगोलीय घटना 25 अक्टूबर के बाद 2032 में फिर से देखने को मिलेगी। इसलिए कई लोग इस घटना को देखने के लिए खास इंतजाम कर रहे हैं।

किन देशों में दिखेगी यह खगोलीय घटना

किन देशों में दिखेगी यह खगोलीय घटना

अगला आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च, 2025 को होगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत से 25 अक्टूबर के बाद अगला आंशिक सूर्य ग्रहण 3 नवंबर, 2032 में दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। आशिंक सूर्य ग्रहण भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप, अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में अधिक समय दिखाई देगा।

इन भारतीय शहरों में दिखेगा आंशिक सूर्य ग्रहण

इन भारतीय शहरों में दिखेगा आंशिक सूर्य ग्रहण

भारत में यह नई दिल्ली, बेंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में दिखाई देगा। वही यूरोप में हेलसिंकी, मास्को में दिखेगा। इसके आलाव काबुल, इस्लामाबाद, तेहरान और बगदाद कई देशों के प्रसिद्ध शहरों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+