PM पद के लिए जनता की पहली पसंदीदा कौन? राहुल गांधी को मिली बढ़त, जानें नरेंद्र मोदी क्या है स्थिति?

अगर देश में आज लोकसभा चुनाव होते है तो प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद कौन होगा? जनता का मूड भांपने के लिए इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे किया। इस सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच रेटिंग का अंतर कम हो गया।

पीएम के तौर पर देश की जनता की पहली पसंद कौन होगा? जब यह चुनने की बात आई कि दोनों (राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी) में से अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति कौन है, तो नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के बीच रेटिंग का अंतर कम हो गया और इस सर्वे में राहुल गांधी को बढ़त मिलती हुई नजर आई।

Narendra Modi and Rahul Gandhi

खबर के मुताबिक, नरेंद्र मोदी सबसे पसंदीदा उम्मीदवार रहे, 49 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपना नेता चुना। तो वहीं, राहुल गांधी को 22.4 प्रतिशत लोगों ने अपना नेता चुना। यह लोग प्रधानमंत्री के तौर पर राहुल गांधी को देखना चाहते है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की रेटिंग में फरवरी 2024 के मूड ऑफ द नेशन के संस्करण की तुलना में 6 अंकों की गिरावट आई।

जबकि, इसी अवधि में राहुल गांधी की रेटिंग में 8 अंकों की वृद्धि हुई है। खबर के मुताबिक, सीवोटर द्वारा 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण में देश के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में 40,591 मतदाताओं से बातचीत की गई। इसके अतिरिक्त, वोट और सीट शेयर के रुझानों की पहचान करने के लिए सीवोटर के नियमित साप्ताहिक ट्रैकर से 95,872 साक्षात्कारों का विश्लेषण किया।

इतना ही नहीं, अगर देश में आज लोकसभा चुनाव होते है तो एनडीए की स्थिति में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं आएगा। हालांकि, कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी। मूड ऑफ द नेशन के सर्वे से पता चलता है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए अपनी सीटों की संख्या में मामूली छह सीटों का सुधार करके 299 पर पहुंच जाएगी।

सर्वेक्षण के अनुसार विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक अपनी सीटों की संख्या को बरकरार रखेगा और एक सीट खोकर 233 पर आ जाएगा। जबकि, अन्य पार्टियों के खाते में 11 सीटें मिल सकती हैं। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में हुए राष्ट्रीय चुनावों में एनडीए ने 543 सदस्यीय लोकसभा में 293 सीटें हासिल कीं।

विपक्ष ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 234 सीटें जीतीं और एग्जिट पोल और भविष्यवाणियों को झुठला दिया। 2024 के चुनावों में कांग्रेस ने अपनी सीटों की संख्या 52 से बढ़ाकर 99 कर ली। अगर आज चुनाव होते हैं, तो एनडीए की किस्मत में बहुत बदलाव नहीं आएगा। हालांकि, MOTN सर्वे के अनुसार, कांग्रेस के 100 सीटों का आंकड़ा पार करने की संभावना है।

विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक अपनी संख्या को बरकरार रखेगा, केवल एक सीट खोकर 233 पर रहेगा। MOTN सर्वे से पता चलता है कि हाल के चुनावों में बीजेपी का वोट शेयर 37.7 प्रतिशत से घटकर 36.56 प्रतिशत रह गया, लेकिन MOTN सर्वे ने इसे 38 प्रतिशत का अनुमानित शेयर दिया। दूसरी ओर, अगर आज चुनाव हुए तो कांग्रेस के वोट शेयर में लगभग 25.4 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+