Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाना आम बात, 72 फीसदी लोगों ने ड्रिंक एंड ड्राइव को कबूला- सर्वे

नई दिल्ली। देश की राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। हाल ही में किए गए एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि 72 फीसदी लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। दिल्ली में एक सर्वे किया गया है जिसमे 72 फीसदी लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। यह सर्वे सीएडीडी ने 23 अक्टूबर से 8 दिसंबर के बीच किया है। इस दौरान कुल 5 हजार लोगों से बात की गई है। सीएडीडी के फाउंडर प्रिंस सिंघल ने बताया कि सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि आप शराब पीकर गाड़ी क्यों चलाते हैं तो उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा करने में क्या दिक्कत है, कोई चेक तो करता नहीं है।

alcohol

72 फीसदी लोगों ने माना
कुल पांच हजार लोगों से इस सर्वे के दौरान बात की गई, जिसमे से 3605 लोगों ने माना है कि उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाई है और वह अक्सर ऐसा करते हैं। जबकि 1837 लोगों का कहना है कि वह कभी-कभार शराब पीकर गाड़ी चलाई है। इस सर्वे में 38 फीसदी लोगों ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर कोई सख्त कानून नहीं है, अगर वह शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े भी जाते हैं तो उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। वहीं 85.7 फीसदी लोगों का कहना है कि अगर वह शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो उनपर भारी जुर्माना लगेगा और यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।

शादी, त्योहार, सर्दियों में अधिक
सर्वे में 40 फीसदी से ज्यादा लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि त्योहार, शादी और खासकर सर्दियों में वह अक्सर शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। साथ ही 78.6 फीसदी लोगों का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के बावजूद पिछले छह महीने में किसी भी पुलिस वाले ने उनकी जांच नहीं की और नहीं उन्हें पकड़ा है। वहीं 70 फीसदी लोगों का कहना है कि अगर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सख्त सजा हो जेल जाने का प्रावधान हो तो लोग ऐसा करने से बचेंगे।

सख्त सजा का हो प्रावधान
वहीं 77 फीसदी लोगों का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाते समय पकड़े जाने पर अगर तुरंत जेल जाने का प्रावधान हो तो लोग ऐसा नहीं करेंगे और सड़क हादसे में अगर किसी की मौत हो जाए या गंभीर चोट लगे तो आरोपी को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। साढ़े 12 फीसदी लोगों ने कहा कि शराब पीकर पकड़े जाने पर दो हजार रुपए का जुर्माना है जोकि पर्याप्त नहीं है, इसे बढ़ाकर 10-12 हजार रुपए करना चाहिए, यही नहीं 10 फीसदी लोगों का कहना है कि ऐसा करने वालों का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+