सर्वे: राजस्थान में भाजपा की वापसी तय, वसुंधरा होंगी सीएम

समय हब पल्स सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा फिर से राज्य में सत्ता में आयेगी। अनुमान है कि इस बार भाजपा को 103 सीटें मिलेंगी। विधानसभा की कुल सीटें 200 हैं, जिनमें कांग्रेस को 79 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस ने 2008 के चुनावों में 96 सीटें जीती थीं। बाकी की एक सीट निर्दलीय को मिलेगी।
सर्वे का दावा है कि अशोक गहलोत के शासन से जनता खुश नहीं है, लिहाजा कांग्रेस को इस बार 25 सीटों का घाटा हो सकता है। वहीं सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री की सूची में वसुंधरा राजे टॉप पर हैं। 43 फीसदी लोगों राजे को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, जबकि 31 फीसदी लोग गहलौत को सीएम पद पर देखना चाहते हैं। वहीं युवा नेता सचिन पायलट का समर्थन 15 फीसदी लोगों ने किया है।
2014 के लिये सबसे पसंदीदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूछे गये सवाल में राजस्थान के 56 फीसदी लोगों ने कहा है कि वो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और वे भाजपा को ही वोट करेंगे। असल में यहां के लोग कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। 49 फीसदी लोगों ने कहा कि वो गहलोत के काम से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि 39 फीसदी संतुष्ट दिखे। राजगार के मामले में 54 फीसदी खुश थे, जबकि 29 फीसदी नाखुश।
भ्रष्टाचार के मामले में 54 प्रतिशत लोगों का कहना है कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। बिजली सप्लाई के मामले में 45 फीसदी और पानी की सप्लाई पर 58 फीसदी संतुष्ट दिखे।












Click it and Unblock the Notifications