रायपुर का रेस्टोरेंट दे रहा है 'ससुराल जैसा खाना, लोगों ने सोशल मीडिया पर दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

रायपुर। Raipur restaurant trends on social Media सोशल मीडिया पर इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर का एक रेस्टोरेंट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस रेस्टोरेंट का नाम है सुरुचि रेस्टोरेंट, जिसकी टैगलाइन उसकी लोकप्रियता का विषय बनी हुई है। दरअसल, रेस्टोरेंट ने अपनी टैगलाइन में लिखा है 'ससुराल जैसा भोजन'। अक्सर घर से बाहर काम करने वाले लोगों की यही इच्छा होती है कि उन्हें कहीं ढाबे या होटल पर घर जैसा खाना मिल जाए, लेकिन इस रेस्टोरेंट ने लोगों को ससुराल जैला खाना देने की बात कही है।

suruchi restaurant

रेस्टोरेंट की टैगलाइन को लेकर यूजर्स ने लिए मजे

- अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इस रेस्टोरेंट को लेकर काफी हंसी मजाक कर रहे हैं। आमतौर पर कुछ होटल्स, रेस्टोरेंट और ढाबे वाले अपने पोस्टर पर 'घर जैसा स्वाद' या 'घर जैसा खाना' टैगलाइन लिखते हैं।

- सोशल मीडिया पर सुरुचि रेस्टोरेंट को लेकर यूजर्स का कहना है कि घर जैसा खाना घर के बाहर खूब देखा और सुना है, लेकिन ये पहली बार है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि जिन लोगों की शादी नहीं हुई है वो कहां जाएंगे?

- होटल के रेस्टोरेंट को लेकर एक यूजर्स का कहना है कि इस रेस्टोरेंट का मालिक घर जमाई होगा

- एक यूजर ने लिखा है कि इसका मतलब भोजन टेस्टी नहीं होने पर भी आप शिकायत नहीं कर सकते। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि इससे अच्छा तो आदमी ससुराल चला जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+