इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा: घटनास्थल पहुंचें रेलमंत्री घायलों को इलाज और बचाव कार्य प्राथमिकता

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच होगी।

कानपुर। कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु खुद घटनास्थल पर पहुंचें। सुरेश प्रभु ने घटनास्थल का जायदा किया और फिर घायलों से मिलने कानपुर के हैलट अस्पताल पहुंचें। रेल मंत्री ने कहा कि उनकी प्रथमिकता घायलों का इलाज और राहत-बचाव कार्य है। उन्होंने कहा कि पुखरायां रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच होगी।

suresh prabhu

प्रभु ने कहा कि अभी पीड़ितों को मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। राहत-बचाव कार्य का जायजा देते हुए सुरेश प्रभु ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम और ऐक्शन रिलीफ बैन मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी पीड़ितों की मदद करना सबसे जरूरी है और इसमें सभी को सहयोग करना होगा।

आपको बता दें कि इस हादसे के बाद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव के काम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्स कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कानपुर के पुखरायां के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 99 लोगों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+