सुरेश प्रभु संभालेंगे नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। टीडीपी कोटे के मंत्री अशोक गजपति राजू के मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफे के एक दिन बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सुरेश प्रभु को सौंपा गया है। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अशोक गजपति राजू समेत टीडीपी कोटे के दो मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि टीडीपी कोटे के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सिविल एविएशन मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास था। इसको लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी की सलाह के आधार पर सुरेश प्रभु से नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभालने को कहा है।
तेलगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशेष दर्जे की मांग को लेकर केंद्र सरकार से टीडीपी कोटे के मंत्रियों का इस्तीफा दिलवा दिया था। टीडीपी के दो मंत्री अशोक गजपति राजू और वाई.एस.चौधरी ने इस्तीफा दिया है। अशोक गजपति राजू को मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनके इस्तीफे के बाद ये जिम्मेदारी सुरेश प्रभु को सौंपी गई है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications