रेलवे में एमबीए और इंजीनियरिंग के 100 छात्रों के लिए इंटर्नशिप
नई दिल्ली। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को वर्ष 2016-2017 के लिए रेल बजट पेश कर दिया। इस बार के बजट को उन्होंने बहुत ही संतुलित तरीके से पेश किया है। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। इस रेल बजट में रेल मंत्री ने इस बार एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए भी एक अहम घोषणा की है।

सबसे लंबे रेल नेटवर्क का रिकॉर्ड रखने वाले टॉप 10 देश
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बजट पेश करते समय ऐलान किया है कि एमबीए और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 100 छात्रों को रेलवे में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।
हालांकि रेलवे में पहले भी छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर थे। इस बार खास बात यह है कि छात्रों की संख्या सीमित कर दी गई है। अब सिर्फ 100 छात्रों को ही इंडियन रेलवे के साथ इंटर्नशिप का मौका मिल सकेगा।
क्यों भारत में रेल के लिए अलग से बजट
हालांकि इस बात के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि छात्रों को इस इंटर्नशिप के लिए किस तरह से अप्लाई करना होगा।
अभी तक जो प्रक्रिया थी उसमें छात्रों को कॉलेज से एक लेटर लेना पड़ता था और फिर समर ट्रेनिंग के लिए रेलवे का एचआर डिपार्टमेंट उनका चयन करता है।
इसके अलावा इंजीनियरिंग के छात्रों को ही ट्रेनिंग के लिए प्राथमिकता दी जाती थी लेकिन अब एमबीए के छात्रों को भी यह मौका मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications