सूरत का गैंगरेप: 'खौफनाक थे वो 15 घंटे, मैं चीखती रही और वो दरिंदगी करते रहे'

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नामी हिस्ट्रीशीटर अनिल काठी ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध की आशंका में एक युवती और उसके जीजा का न केवल अपहरण किया, बल्कि उनके साथ गैंगरेप, मारपीट समेत कई तरह की यातनाएं भी दीं। आखिर उस युवती और उसके जीजा के साथ क्या कुछ हुआ इसका खुलासा खुद पीड़िता ने किया है। पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि अपहरण के बाद के वो 15 घंटे बेहद खौफनाथ थे। मैं लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों की दरिंदगी थमती नजर नहीं आई। वो लगातार मेरे साथ हैवानियत करते रहे।

पीड़िता ने बताया, आखिर उसके साथ क्या हुआ

पीड़िता ने बताया, आखिर उसके साथ क्या हुआ

पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ इसकी जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उस दिन मैं अपनी बहन के पति के साथ आरोपी शख्स अनिल काठी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अनिल काठी से हमारी मुलाकात हुई। उस समय अनिल के साथ उसके कुछ दोस्त भी थे। उन्होंने हमसे अपनी गाड़ी में बैठने का इशारा किया। हम उसकी गाड़ी में बैठ गए और वो हमें एक फॉर्म हाउस में ले गया। जहां अनिल काठी के इशारे पर उसके 15 के करीब साथियों ने मेरे साथ और मेरी बहन के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

'मैं चीख रही थी, वो हंस रहे थे'

'मैं चीख रही थी, वो हंस रहे थे'

पीड़िता ने बताया कि करीब एक घंटे तक उन्होंने हमारी पिटाई की। इस दौरान मैं लगातार चिल्लाती रही, लेकिन उनकी दरिंदगी कम नहीं हुई। मैं दर्द से चीखती रही और वो लगातार हंस रहे थे। आरोपी अनिल काठी ने बाद में मेरे साथ रेप किया। इसके बाद उसने मेरे कपड़े उतार दिए और अपने साथियों से कहा कि तुम लोगों को भी जो करना हो कर लो। इसके साथ अनिल काठी के दोस्तों ने बारी-बारी से मेरे साथ ज्यादती की।

आरोपी ने मेरे साथ रेप किया और...

आरोपी ने मेरे साथ रेप किया और...

जानकारी के मुताबिक फॉर्म हाउस में अनिल काठी ने दरिंदगी की हद पार करते युवती के साथ सभी के सामने रेप किया और फिर अपने दोस्तों के साथ भी गैंगरेप कराया। युवती से गैंगरेप के बाद अनिल काठी ने ड्राइवर के साथ भी अप्राकृतिक तरीके से रेप किया। अनिल काठी के दोस्तों ने भी ड्राइवर के साथ रेप किया। उन्होंने इस पूरी वारदात को वीडियो भी बनाया। इतने जुल्म के बाद भी आरोपी शख्स का गुस्सा शांत नहीं हुआ उसने अपने साथियों से कहकर महिला और उसके जीजा के दोनों पैरों के तीन-तीन नाखून भी उखड़वा दिए।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

दरिंदगी के बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके जीजा को सूरत के रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़िता खटोदरा पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां उन्होंने आरोपी अनिल काठी समेत उसके दोस्तों के मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आरोपी अनिल काठी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस एक टीम ठाणे में आरोपी की तलाश के लिए गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+