Krishna Janmabhoomi: कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
Krishna Janmabhoomi Dispute: उत्तर प्रदेश के मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण पर रोक लगाने का फैसला किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इलाहाबाद हाई कोर्ट के शाही ईदगाह सर्वे वाले फैसले को खारिज करते हुए सर्वेक्षण पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

हिंदू पक्ष का दावा, हिंदू धार्मिक स्थान तोड़कर बनाई गई शाही ईदगाह मस्जिद
हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद हिंदू समुदाय से जुड़ी है और हिंदू समुदाय से जुड़े लोग वहां पूजा करने का अधिकार मांग रहे हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर बनाई गई है।
हिंदू पक्ष का कहना है कि शाही ईदगाह मस्जिद में कई हिंदू धार्मिक प्रतीक मौजूद हैं, जो ये दर्शाते हैं कि ये मस्जिद एक हिंदू धार्मिक स्थान पर बनाई गई है।
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का दावा है कि, शाही ईदगाह मस्जिद में एक कमल के आकृति का खंबा है। इस खंबे के नीचे हिंदू धार्मिक प्रतीक और इनग्रेविंग भी हैं। इतना ही नहीं यहां शेषनाग की भी तस्वीर है।












Click it and Unblock the Notifications