बजट पेश करने की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब 20 जनवरी को होगी सुनवाई
मनोहर लाल शर्मा ने कहा, 'मैंने याचिका में यह कहा था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट बजट पेश करने पर रोक लगा दे।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को आम बजट पेश करने की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर दायर याचिका पर अब 20 जनवरी को सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद आम बजट पेश किया जाए। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका मनोहर लाल शर्मा ने दी है। बीते साल दिंसबर में सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका की अर्जेंट सुनवाई से इनकार कर दिया था। याचिका में मांग की गई थी कि बजट मार्च के बाद पेश किया जाना चाहिए। चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह मामले की सुनवाई तय समय में करेगी।

चुनाव आयोग को लिखी थी चिट्ठी
मनोहर लाल शर्मा ने कहा, 'मैंने याचिका में यह कहा था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट बजट पेश करने पर रोक लगा दे। क्योंकि चुनाव के दौरान जनता को कई तरह समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि कोर्ट ने कहा कि वह अपने आधार पर समय तय करके सुनवाई करेगा।' इसके पहले मंगलवार को कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी कि बजट पेश करने या इसे आगे बढ़ाने को लेकर विपक्षी पार्टियों का क्या रुख है। सरकार ने साफ किया है कि बजट पूरे देश का होगा सिर्फ कुछ राज्यों का नहीं है। READ ALSO: नीति आयोग तय करेगा गरीबी की रेखा, PM का टास्क फोर्स हुआ फेल
केंद्र पर विपक्ष का निशाना
विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि केंद्र सरकार बजट के जरिए वोटरों को लुभाने की कोशिश कर सकती है। बता दें कि नए बजट की वजह से 1 अप्रैल से कई तरह के बदलाव लागू हो जाएंगे। केंद्र सरकार पर विपक्ष ने निशाना साधा है कि बजट में योजनाओं की घोषणा करके सरकार वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर सकती है और वोटर भी सरकार के कामकाज के ब्यौरे से प्रभावित हो सकते हैं।
-
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Permanent Commission Case: सुप्रीम कोर्ट से महिला अधिकारियों को मिली राहत, 20 साल की सेवा पर मिलेगी पेंशन -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications