सुप्रीम कोर्ट पहुंची आरे जंगल की जंग, आज विशेष बेंच करेगी सुनवाई

नई दिल्ली। मुंबई के आरे जंगल का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट की विशेष बेंच आज उत्तरी मुंबई के आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में पेड़ की कटाई के मामले में संज्ञान लेगी और सुनवाई करेगी। कोर्ट ने कानून के छात्रों की ओर से पेड़ों को काटने के विरोध में लिखे गए पत्र को जनहित याचिका मानते हुए सुनवाई की बात कही है।

 Supreme Court to hear plea against Aarey tree felling today

क्या है आरे जंगल मामला

उत्तरी मुंबई में मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए आरे कॉलोनी में 2,600 से अधिक पेड़ों की कटाई का आदेश जारी कर दिया गया, जिसके खिलाफ मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ का गठन किया गया है, जिसने शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है। सुप्रीम कोर्ट के जज दशहरा के लिए 7 से 12 अक्टूबर तक छुट्टी पर हैं। ऐसे में कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस में कहा कि 6 अक्टूबर, 2019 को पत्र के आधार पर 7 अक्टूबर, 2019 को सुबह 10 बजे एक विशेष पीठ का गठन किया गया है। यहीं पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

इससे पहले नोएडा स्थित लॉ कॉलेज के छात्रों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई से संपर्क किया। उन्होंने मुंबई में पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। कई गैर सरकारी संगठनों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने आरे कॉलोनी में करीब 2700 पेड़ों की कटाई को अनुमति देने फैसले के खिलाफ चार याचिकाएं दायर की थीं, जिसे बंबई हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। याचिका खारिज होने के बाद शुक्रवार रात से ही पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई। अब तक इस इलाके में कई पेड़ काटे जा चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी सुरक्षा के बीच पेड़ों की कटाई का काम जारी है। आरे कॉलोनी के हर प्रवेश पर पुलिस की भारी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+