PNB Scam: 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में CJI दीपक मिश्रा करेंगे सुनवाई

Recommended Video

    PNB Scam: CJI Deepak Mishra करेंगे इस मामले की सुनवाई | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुए 11,500 करोड़ के घोटाले से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वकील विनीत ढांढ़ा की ओर से दाखिल की गई की याचिका पर खुद मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा सुनवाई करेंगे। यह सुनवाई 23 फरवरी को होगी। गौरतलब है कि आज मगंलवार को नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा है कि 2G घोटाले और बोफोर्स मामले की तरह यह केस भी धराशाई हो जाएगा। एजेंसियां मीडिया में शोर मचा रही हैं लेकिन वे अदालत में आरोप साबित नहीं कर पाएंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि नीरव मोदी दोषी साबित नहीं होंगे।नीरव मोदी ने जाने माने वकील विजय अग्रवाल को नियुक्त किया है।

    PNB Scam: 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    2जी स्पैक्ट्रम केस लड़ने वाले एडवोकेट विजय अग्रवाल ने 2जी केस के कई आरोपियों की तरफ से केस लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी। इंडिया टुडे से बातचीत में विजय अग्रवाल ने कहा कि, 'सारे आरोप (नीरव मोदी के खिलाफ) गलत हैं। विजय अग्रवाल ने कहा कि, अगर किसी ने कोई फ्रॉड किया है तो वो क्यों 5600 करोड़ रुपए की चल संपत्ति पीछे छोड़ कर चला जाएगा जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कब्जे में लिया है।

    वहीं पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ पिछले तीन दिन से ईडी और सीबीआई की छापे मारी चल रही है। इस बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से खबर यह है कि पीएनबी ने स्पष्ट कर कहा है कि कानून के मुताबिक नीरव मोदी मामले में देनदारियों निपटानें के लिए उनके पास पर्याप्त संपत्ति है। वहीं, दूसरी और सीबीआई नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी तो कर रही है, लेकिन गिर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+