पैगंबर पर टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नूपुर शर्मा को पूरे देश से मांगनी चाहिए माफी
नई दिल्ली, 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। नूपुर शर्मा ने मोहम्मद साहब को लेकर टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में उनके इस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था। गल्फ देशों ने भी नूपुर शर्मा के बयान की निंदा की थी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा नूपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि देशभर में जो हो रहा है उसके लिए नूपुर शर्मा अकेले जिम्मेदार हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमने उस टीवी डिबेट को देखा, जिसमे वह उकसाती हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह सब कहा और बाद में उन्होंने कहा कि वह वकील हैं, यह शर्मनाक है। उन्हें पूरे देश से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर किए जाने की याचिका पर सुनवाई के दौरान की। नूपुर शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि नूपुर शर्मा को धमकी मिल रही है या फिर वह खुद सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं। जिस तरह से उन्होंने पूरे देश में लोगों की भावनाओं को भड़काया है, उससे खुद सुरक्षा को खतरा खड़ा हुआ है। पूरे देश में आज जो हो रहा है उसके लिए यह महिला अकेले जिम्मेदार है।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद नूपुर शर्मा ने अपनी याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया है। कोर्ट ने कहा कि जब आप किसी के खिलाफ शिकायत करते हैं तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन नूपुर शर्मा को छूने की किसी की हिम्मत नहीं हुई, यह आपकी ताकत का अंदाजा लगता है।
गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से नूपुर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की थी उसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था और पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया था। नूपुर शर्मा के बयान के बाद लगातार उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग हो रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications