महंगाई और बेरोजगारी पर मार्कंडेय काटजू ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- अच्छे दिन आ गए

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर मार्कंडेय काटजू ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- अच्छे दिन आ गए

नई दिल्ली, 17 जून: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने देश में कोरोना महामारी के चलते चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं, अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट और देश में रिकॉर्डतोड़ महंगाई को लेकर सवाल उठाए हैं। जस्टिस काटजू ने पेट्रोल और सरसों के तेल के दाम, कोरोना से मौतों को लेकर किए ट्वीट में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए पूछा है कि क्या अच्छे दिन आ गए।

Recommended Video

    SC के पूर्व जज Markandey Katju ने महंगाई और बेरोजगारी पर Modi Govt पर यूं कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
     supreme court retired justice markandey katju target modi govt for coronavirus and petrol diesel prices

    जस्टिस काटजू ने गुरुवार सुबह किए ट्वीट में लिखा है- डीजल और पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार, सरसों का तेल 200 रुपए के पार, रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रुपए पर, रिकॉर्ड बेरोजगारी और भयानक बाल कुपोषण। देश का किसान संकट में है और अर्थव्यवस्था बिल्कुल डूब गई है। स्वास्थ सेवाएं एकदम लचर, अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 40 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत और भी बहुत कुछ। अच्छे दिन आ गए क्या!

    2014 के लोकसभा के चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार को निशाना बनाते हुए अच्छे दिन लाने का वादा किया था। इसी को लेकर तंज कसते हुए काटजू ने अब ये ट्वीट किया है। बता दें कि पेट्रोल डीजल और सरसों के तेल के दामों में बीते कुछ महीने में रिकॉर्ड रफ्तार से तेजी हुई है। वहीं देश की जीडीपी को लेकर अच्छी रिपोर्ट नहीं हैं तो बेरोजगारी को कई दशकों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। इसको लेकर जस्टिस काटजू के अलावा भी कई संगठन और विपक्षी दल सवाल कर रहे हैं।

    पूर्व जज मार्कंडेय काटजू देश के राजनीतिक, सामाजिक और दूसरे पहलुओं पर काफी मुखर रहते हैं। वो राजनेताओं पर काफी तीखे शब्दों में हमला करने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी वो भाजपा, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों की भी आलोचना करते रहे हैं। हाल के दिनों में देश की स्थिति को लेकर वो कई बार बोल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+