रजनीकांत की फिल्म 'काला' की रिलीज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
नई दिल्ली: रजनीकांत की फिल्म 'काला' की रिलीज को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है।सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म काला की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। इसके पहले मंगलवार को फिल्म अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'काला' पर लगे प्रतिबंध के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने दखल देने से मना कर दिया था और 'काला' के पक्ष में दलील देने वाले वकीलों से कहा था कि वो उन सिनेमाघरों की डिटेल सरकार को दें जिनकी सुरक्षा प्रदान करने के लिए वो बाध्य है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि सभी लोग फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में कोर्ट फिल्म के रिलीज में कोई दखल नहीं देना चाहता है।
मंगलवार को फिल्म 'काला' के निर्माता के. धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी और अनुरोध किया था कि राज्य सरकार और कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) को फिल्म को रिलीज करने के निर्देश दिए जाएं। याचिका में फिल्म को रिलीज करने के लिए सिनेमाघरों में सुरक्षा देने की मांग भी की गई थी।
अभिनेता प्रकाश राज ने भी प्रदेश सरकार से सवाल किया था कि वे काला के साथ भी वैसा ही करेंगे जैसा पद्मावत के साथ किया गया था। अभिनेता ने कहा था कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है और क्या राज्य सरकार लोगों को कानून अपने हाथ में लेने देंगे। उन्ंहोंने कहा था कि आप विरोध कर सकते हैं लेकिन फिल्म की रिलीज नहीं रोक सकते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications