हथियारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने की भारतीय सेना की खिंचाई
नयी दिल्ली। देश की सर्वोच्य अदालत ने भारतीय सेना की खिंचाई की है। राजस्थान सीमा पर सेना के कुछ सीनियर अधिकारियों द्वारा हथियार बेच जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सेना की खिंचाई की है। कोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हथियारों को बेचते हुए भले ही सेना ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन हल्की-फुल्की सजा देकर छोड़ दिया।
सेना की इस कार्रवाई से नाराज होकर सुप्रीम कोर्ट ने सेना की खिंचाई की है। कोर्ट ने इस बात पर सख्त रवैया अपनाया कि दोषी अफसरों को सिर्फ फटकार लगाकर छोड़ दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक अनुशासित सेना के अधिकारियों का अवैध तरीके से हथियार बेचना बेहद आपत्तिजनक है। सेना को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय ने पूछा है कि क्यों न इन अफसरों को दोबारा सजा दी जाए, जो इनके अपराध के अनुकूल हो। कोर्ट में दाखिल हलफनामे में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि आतंकवाद प्रभावित कठुआ, कुपवाड़ा और श्रीनगर जिलों में तैनात यूनिट्स के कुछ अफसर भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं।
कोर्ट ने सेना से इस बात का जवाब मांगा है कि बाकी आठ कमांड में भी इस तरह की गतिविधियों में अफसरों के शामिल होने की जांच क्यों नहीं कराई जानी चाहिए। गौरतलब है कि सेना के अफसरों को हथियार फैक्ट्री से 9 मिलिमीटर पीस्टल या .30 बोल्ट राइफल जैसे हथियार खरीदने की छूट होती है, लेकिन ये हथियार नागरिकों को नहीं बेचे जा सकते। राजस्थान सीमा पर सेना के कुछ अधिकारी हथियार बेचते हुए पाएं गए।












Click it and Unblock the Notifications