BCCI एजीएम में हिस्सा लेने पर श्रीनिवासन और निरंजन शाह को SC ने दिया नोटिस
नई दिल्ली। स्टेट असोसिएशन के उम्मीदवार के रूप में बीसीसीआई एजीएम में हिस्सा लेने पर एन श्रीनिवासन और निरंजन शाह को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।आपको बता दें कि क्रिकेट प्रशासकों की समिति (COA) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि निरंजन शाह और एन श्रीनिवासन जैसे अयोग्य पदाधिकारी अपने निजी हितों के चलते लोढा समिति के सुधार लागू करने में बाधा पैदा कर रहे हैं।

सीओए द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जमा अपनी चौथी स्टेटस रिपोर्ट में यह कहा गया है। इससे पहले रिपोर्ट 27 फरवरी, 17 मार्च और सात अप्रैल को जमा की गई थी। मामले की 14 जुलाई यानी की आज सुनवाई होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications