गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 2015 के बेअदब मामलों पर लगी रोक हटी, चलेगा मुकदमा
Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 18 अक्टूबर को 2015 के बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े तीन मामलों में लगी रोक को हटा दिया है। खास बात यह है कि ये रोक पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगा गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015 में फरीदकोट में बरगारी में हुई बेअदबी से जुड़ी कई दुखद घटनाएं हुईं। इनमें गुरु ग्रंथ साहिब की एक 'बीर' (प्रति) की चोरी, बेअदबी वाली सामग्री वाले हस्तलिखित पोस्टर और बरगारी में बिखरे पवित्र ग्रंथ के फटे हुए पन्ने शामिल थे। इन घटनाओं के कारण फरीदकोट में व्यापक विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

अक्टूबर 2015 में जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई तो फरीदकोट में विरोध प्रदर्शन और बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप बेहबल कलां में दो लोगों की मौत हो गई और कोटकपूरा में कई लोग घायल हो गए थे। इन घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम सामने आया था।
हालांकि, कई सिख समूहों ने उन पर बेअदबी की साजिश रचने का आरोप लगा था। बेअदबी के मामलों की जांच के दौरान, डेरा सच्चा सौदा से कथित तौर पर जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ गवाहों और जांच रिपोर्टों ने बेअदबी की साजिश रचने में डेरा अनुयायियों की संलिप्तता सामने आई थी, जिससे राम रहीम की संलिप्तता के बारे में संदेह और बढ़ गया था।
पंजाब में काफी गरमा था यह मुद्दा
पंजाब में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से काफी गरमा गया था, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर डेरा को बचाने या मामले में उचित जांच न करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, राम रहीम को 2017 में बलात्कार और हत्याओं में संलिप्तता के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसके कारण उसे जेल हुई। हालांकि, उसे बरगारी बेअदबी के लिए कानूनी तौर पर दोषी नहीं ठहराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications