मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का एन वीरेन सिंह सरकार को निर्देश, कहा- आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो सुनिश्चित
मणिपुर हिंसा के लोगों की आवश्यक वस्तुओं को लेकर हो रही समस्या को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। अदालत ने मामले में राज्य सरकार को निर्देश जारी किए हैं।
मणिपुर हिंसा के चलते कई इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप हो गई है। जिससे लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ऐसे में स्थिति को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लिया है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश जारी कर व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है।
जातीय हिंसा से जूझ रहे प्रदेश मणिपुर में हालात अभी तक नहीं सुधरे हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिस तरह से नाकाबंदी से निपटा जाता है वह कानून के तहत है। लेकिन मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए सरकार को आवश्यक वस्तुओं को हवाई मार्ग से गिराने सहित सभी विकल्प तलाशने चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से सुनवाई की अगली तारीख पर अपने द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार को भोजन, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि कोई भी नागरिक बुनियादी मानव सुविधाओं के बिना न रह जाए।












Click it and Unblock the Notifications