व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच हो या नहीं, इस पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एएम खांविलकर और जस्टिस आलोक अराधे इस मामले की सुनवाई करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले तीन अन्य व्हिसलब्लोवर की याचिक पर सुनवाई करेगी। वहीं कोर्ट कांग्रेस की उस याचिका पर भी सुनवाई करेगा जिसमें एमपी के राज्यपाल को हटाने की भी अपील की गयी है।

पढ़ें- व्यापमं से जुड़े ताज़ा अपडेट

गौरतलब है कि व्यापमं घोटाले की सुनवाई को जबलपुर कोर्ट ने 20 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। आपको बता दें कि इस घोटाले में अभी तक 45 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही इस घोटाले की जांच को सीबीआई से कराने के लिए हाई कोर्ट से अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर हाई कोर्ट इसके लिए नहीं तैयार होता है तो वह सुप्रीम कोर्ट कार दरवाजा खटखटायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+