राम जन्‍मभूमि मामला: आज से रोजाना होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Recommended Video

    Ayodhya Dispute: Supreme Court में आज से राम जन्मभूमि मामले में सुनवाई शुरु । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः आज से सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद मामले को लेकर सुनवाई होगी। ये सुनवाई रोजाना चलेगी। सुनवाई से पहले ही सुप्रीम कोर्ट साफ कर चुका है कि वो इस मामले को आस्था की तरह नहीं बल्कि जमीनी मामले के विवाद की तरह देख रहे हैं। शीर्ष अदालत में साल 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर 13 अपीलों की सुनवाई करेगा।

    Supreme Court to hear Ram Mandir-Babri Masjid case today

    बता दें, साल 2010 में हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या में 2.77 एकड़ के इस विवादित स्थल को इस विवाद के तीनों पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और भगवान राम लला के बीच बांटने का आदेश दिया था।

    इस पूरे मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच करेगी। पहले ही साफ किया जा चुका है कि किन बिंदुओं को लेकर बहस होगी।

    पिछली सुनवाई आठ मार्च को हुई थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के सामने हुई मीटिंग में सभी पक्षों का कहना था कि कागजी कार्रवाई और अनुवाद का काम लगभग पूरा हो गया है। बता दें, रामायण, रामचरितमानस व गीता आदि के दस्तावेजों का अंग्रेज़ी में अनुवाद का काम हो चुका है।

    राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद केस में करीब 9 हजार से ज्यादा पन्ने हैं जो हिन्दी, पाली, उर्दू, अरबी, पारसी, संस्कृत आदि सात भाषाओं हैं इनका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। कोर्ट के आदेश पर अनुवाद का यह काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।

    यह भी पढ़ें- सेना के फंड को लेकर सरकार की आलोचना, संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+